MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश में IG-DIG के तबादले!, सूची हुई तैयार

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश में IG-DIG के तबादले!, सूची हुई तैयार

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में मोहन सरकार पुलिस बेड़े में बड़ी सर्जरी करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय पुलिस सेवा के लगभग 25 अधिकारियों के तबादले की सूची लगभग तैयार है। इस फेरबदल की सबसे बड़ी बात यह है कि करीब 20 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले जा सकते हैं।

इस बार तबादलों का आधार केवल प्रशासनिक फेरबदल नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस और फीडबैक है। करीब 8 जिलों के कप्तानों का काम मुख्यमंत्री मोहन यादव की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। वही 6 जिलों के पुलिस अधीक्षकों के खिलाफ संगठन और स्थानीय प्रतिनिधियों की ओर से गंभीर शिकायतें मिली हैं। इसके अलावा 5 जिलों में तैनात आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन हो चुका है, जिसके चलते उन्हें अब नई जिम्मेदारी दी जानी है।

इन जिलों में नए 'कप्तानों' की तैनाती तय!

मीडिया रिपोर्ट्स और विभागीय सूत्रों के अनुसार, शाजापुर, शिवपुरी, डिंडौरी, मंडला, छतरपुर, बुरहानपुर, निवाड़ी और नीमच के एसपी को हटाने का मन बनाया जा चुका है। इनके अलावा दमोह, सिवनी, आगर मालवा, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी नए चेहरों की तलाश जारी है, हालांकि यहाँ अभी नाम फाइनल होना शेष है।

प्रमोशन के कारण खाली होंगे ये पद

प्रदेश के कई जिलों और विंग्स में तैनात अफसरों की पदोन्नति हो चुकी है, जिसके कारण इन पदों पर नई नियुक्तियां होंगी। मनोज राय (खंडवा), राहुल लोढ़ा (एसपी रेल भोपाल), सिमाला प्रसाद (एसपी रेल जबलपुर), असित यादव (भिंड), मयंक अवस्थी (धार), शैलेंद्र सिंह चौहान (रीवा), विवेक सिंह (डीसीपी भोपाल), कुमार प्रतीक (डीसीपी इंदौर) और डॉ. शिवदयाल (झाबुआ)। इन अधिकारियों के प्रमोशन के कारण इन जिलों और महत्वपूर्ण पदों पर अब नए आईपीएस अधिकारियों को मौका दिया जाएगा।

प्रशासनिक गलियारों में हलचल

तबादलों की आहट ने पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों तक में बेचैनी बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल के जरिए सरकार 2028 की चुनावी जमावट और अपराध नियंत्रण के लिए अपनी नई टीम मैदान में उतारेगी। सूची किसी भी वक्त मुख्यमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद जारी हो सकती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP IPS Transfer: मध्यप्रदेश में IG-DIG के तबादले!, सूची हुई तैयार | Khabar Digital | Khabar Digital