IPS Daughter Suicide: MP के IPS अफसर की बेटी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

IPS Daughter Suicide: MP के IPS अफसर की बेटी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

MP IPS Daughter Suicide: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का सबसे सुरक्षित और हाई-प्रोफाइल माना जाने वाला वीआईपी इलाका चार इमली मंगलवार को उस वक्त अचानक दहल उठा, जब यहां रहने वाले एक IPS के अधिकारी के सरकारी बंगले में उनकी 17 साल की बेटी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा कक्षा 11वीं की छात्रा थी। घटना की जानकारी मिलते ही हबीबगंज थाना पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया।

नहीं मिला सुसाइड नोट

शुरूआती जांच के अनुसार मृतका आईपीएस अधिकारी संजीव कंचन की सुपुत्री थी। बताया जा रहा है कि जिस समय यह कदम उठाया गया, उस समय बंगले में परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। छात्रा घर में अकेली थी। दोपहर के समय जब परिवार के लोग वापस लौटे, तो कमरे का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पुलिस ने घेरा बंगला

मामले की को देखते हुए हबीबगंज थाना पुलिस ने पूरे बंगले और घटनास्थल को अपने घेरे में ले लिया है। हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मृतका अपने परिवार के साथ चार इमली स्थित शासकीय आवास में रह रही थी। पुलिस टीम ने जब छात्रा के कमरे की तलाशी ली, तो वहां से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

हर एंगल पर जांच जारी

थाना प्रभारी संजीव चौकसे के मुताबिक, पुलिस ने छात्रा के कमरे में मौजूद उसकी स्कूल की कॉपियों, डायरी, किताबों और अन्य निजी सामानों की भी बारीकी से पड़ताल की है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई भी संदिग्ध दस्तावेज या सुराग हाथ नहीं लगा है जिससे घटना के पीछे की असली वजह या मानसिक तनाव का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि मृतका के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी खंगाला जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिवार के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

IPS Daughter Suicide: MP के IPS अफसर की बेटी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप | Khabar Digital | Khabar Digital