MP Heavy Rain Alert: बहन से मिलने जा रहे भाई की कार उफनती नदी में बही, तैरकर बची तीन जिंदगियां

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

MP Heavy Rain Alert: बहन से मिलने जा रहे भाई की कार उफनती नदी में बही, तैरकर बची तीन जिंदगियां

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय' शुक्रवार की सुबह डिंडौरी के बस्तरा मार्ग पर यह कहावत सच साबित हुई। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच, अपनों से मिलने की एक चाहत पल भर में खौफनाक मंजर में बदल गई।

जबलपुर बटालियन में पदस्थ विशेष सशस्त्र बल (SF) के जवान पदमजीत गौरा, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अपनी बहन और जीजा से मिलने बस्तरा गांव के लिए निकले थे। उन्हें क्या मालूम था कि चंद कदमों की दूरी पर मौत उनका रास्ता रोके खड़ी है।

​जैसे ही उनकी कार क्रमांक MP-20-CM-3505 कसा नदी की पुलिया पर पहुंची, अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। उफनती नदी के तेज बहाव और जलस्तर को भांपने में हुई एक चूक भारी पड़ गई। पलक झपकते ही काल बनकर आई पानी की तेज लहरों ने कार को अपनी आगोश में ले लिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया से सीधे उफनती नदी में समा
गई।

mp heavy rain alert in dindori latest news today in hindi
mp heavy rain alert in dindori latest news today in hindi

​नदी के रौद्र रूप के बीच कार को तिनके की तरह बहता देख मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। कार पानी की तेज धार में बहते हुए करीब आधा किलोमीटर दूर चली गई और नदी के बीच एक बड़े पत्थर में जाकर फंस गई। मौत सामने खड़ी थी, लेकिन कार में सवार जवान, चालक समेत तीनों लोगों ने हौसला नहीं खोया। जीवन और मृत्यु के बीच के उन खौफनाक पलों में उन्होंने सूझबूझ दिखाई। तीनों किसी तरह कार का दरवाजा खोलकर बाहर निकले और उफनती लहरों से जंग लड़ते हुए तैरकर सुरक्षित किनारे पर पहुंचे।

​इस हादसे की खबर जैसे ही फैली, बस्तरा और आसपास के ग्रामीण बिना वक्त गंवाए मदद के लिए दौड़ पड़े। जब पानी की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई और जलस्तर घटा, तो ग्रामीणों ने इंसानियत और एकजुटता की मिसाल पेश की। वे अपने ट्रैक्टर लेकर नदी के किनारे पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बीच नदी में फंसी कार को रस्सी के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला।

​घटना की सूचना मिलते ही शहपुरा थाना प्रभारी अनुराग जामदार पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई और एक बड़ा परिवार उजाड़ने से बच गया। ​ यह हादसा इस बात का गवाह है कि उफनते नदी-नालों को पार करने का अति-आत्मविश्वास कितना जानलेवा हो सकता है।

प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों ने सभी से अपील की है कि मानसून के इस मौसम में अपनी और अपने परिवार की खुशियों की खातिर, उफनते रास्तों और पुलियाओं को पार करने का जोखिम कतई न उठाएं। आपकी जिंदगी आपके परिवार के लिए बेहद अनमोल है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

24 minutes ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 1 hour ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 1 hour ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 15 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 15 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 16 hours ago

और पढ़ें

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

MP Heavy Rain Alert: बहन से मिलने जा रहे भाई की कार उफनती नदी में बही, तैरकर बची तीन जिंदगियां | Khabar Digital | Khabar Digital