CM मोहन की अपील पर भड़के उमंंग सिंघार, बोले- सिर्फ गर्मी ही नहीं, पानी और जीवन का भी संकट है

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

CM मोहन की अपील पर भड़के उमंंग सिंघार, बोले- सिर्फ गर्मी ही नहीं, पानी और जीवन का भी संकट है

भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की अपील की। हालांकि मुख्यमंत्री की अपील के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को पानी संकट के मुद्दे पर घेरते हुए सवाल उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों से पर्याप्त पानी पीने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लोग गर्मी के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखें और जरूरत पड़ने पर बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की बात कही।

उमंग सिंघार ने पानी संकट का मुद्दा उठाया

मुख्यमंत्री की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिर्फ गर्मी नहीं, बल्कि पानी और जीवन से जुड़ा संकट भी गंभीर होता जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आदिवासी क्षेत्रों, बुंदेलखंड और महाकौशल से पानी की समस्या से जुड़ी चिंताजनक तस्वीरें सामने आ रही हैं।

जल योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल

उमंग सिंघार ने सरकार की जल योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने जल जीवन मिशन और ग्रामीण जल नल योजना के लिए हजारों करोड़ रुपये के प्रावधान की बात कही थी, लेकिन कई क्षेत्रों में लोग अब भी पानी की समस्या का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह महिलाएं और बच्चे दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाने को मजबूर हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/khandwa-cattle-remains-case-tension-four-accused-detained/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी