MP School Closed: इन जिलों के स्कूलों में छुट्टी, बच्चों के लिए अलर्ट

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP School Closed: इन जिलों के स्कूलों में छुट्टी, बच्चों के लिए अलर्ट

मध्यप्रदेश में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है. दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग ने भले ही अभी लू घोषित नहीं की है, लेकिन हालात ऐसे हैं कि लोगों को लू जैसा ही एहसास होने लगा है. राजधानी में तापमान 41.7 डिग्री तक पहुंच गया, वहीं रातें भी काफी गर्म बनी हुई हैं. इस बार पहली बार हवा में तेज गर्माहट साफ महसूस की जा रही है, जिससे परेशानी और बढ़ गई है.

मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है और लू जैसी स्थिति बन सकती है. इसी को देखते हुए स्कूलों के लिए भी सतर्कता बरती जा रही है. भीषण गर्मी के कारण प्रदेश के चार जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.

मौसम के इस अलर्ट को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग भी सक्रिय हो गया है. स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि आउटडोर असेंबली को सीमित किया जाए या फिर इसे छायादार जगह पर आयोजित किया जाए. खुले में कक्षाएं लगाने पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं.

इसके अलावा स्कूलों में ‘वॉटर बेल सिस्टम’ लागू करने पर जोर दिया गया है. छात्रों को नियमित रूप से पानी पीने की सलाह देने के लिए हर 45 से 60 मिनट में घंटी बजाने को कहा गया है, ताकि बच्चे डिहाइड्रेशन से बच सकें.

जबलपुर, दमोह और रतलाम जिलों में नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाओं के लिए 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी गई है. वहीं पन्ना जिले में छठवीं से आठवीं तक के छात्रों को 30 अप्रैल तक अवकाश दिया गया है. नर्सरी से पांचवीं तक की छुट्टियां पहले ही घोषित की जा चुकी थीं.

इधर, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कक्षा 6 से व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने की तैयारी भी चल रही है. इसका पाठ्यक्रम राजधानी में तैयार किया जा रहा है. शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम और नवाचार से जुड़े सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में राजधानी के वोकेशनल एजुकेशन संस्थान में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें 26 राज्यों से करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.
अब छात्रों के लिए करियर और विषय चुनना भी आसान होगा. स्किल डेवलपमेंट और करियर मार्गदर्शन के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग बढ़ाया जाएगा. एक ऐप के जरिए छात्र अपने करियर, विषय और नौकरी के विकल्पों का चयन कर सकेंगे.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी