MP ​स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: डिंडौरी जिला अस्पताल में 'मिनरल वाटर' से इलाज!

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

MP ​स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: डिंडौरी जिला अस्पताल में 'मिनरल वाटर' से इलाज!

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति खराब होती जा रही है। डिंडौरी जिला अस्पताल से ऐसी एक मामला सामने आये है जिससे मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य महकमे की संवेदनाओं पर बहुत गहरा सवालिया निशान खड़ा हो गया है।
​
मामला डिंडौरी के एक 18 वर्षीय युवक की है, जिसने भूलवश या किसी अज्ञात मजबूरी में चूहा मार दवा (जहर) खा ली थी। जब वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था, तब बेबस परिजन उसे आंखों में उम्मीद के आंसू लिए भागते हुए डिंडौरी के जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। परिजनों को लगा कि यहाँ सफेद कोट पहने मसीहा उनके लाल को नया जीवन देंगे।

​लेकिन अस्पताल के भीतर जो हुआ, उसने हर किसी का कलेजा कंपा दिया। जहर के असर को मिटाने और पेट साफ करने जैसी बेहद संवेदनशील और वैज्ञानिक प्रक्रिया के लिए डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने मेडिकल प्रोटोकॉल को ताक पर रख दिया। मरीज को जो ड्रिप या जीवनरक्षक सलाइन चढ़नी चाहिए थी, उसकी जगह साधारण मिनरल वाटर यानी 'बिसलेरी की बोतल' का इस्तेमाल किया जाने लगा।

​लाचार परिजन दूर खड़े होकर अपनों की जिंदगी को इस तरह 'जुगाड़' के भरोसे लटकते देखते रहे, लेकिन अस्पताल के जिम्मेदार बेपरवाह बने रहे। ​अस्पताल में मौजूद किसी जागरूक नागरिक ने जब इस खौफनाक मंजर को अपने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया, तो देखते ही देखते पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह एक गंभीर मरीज के इलाज में भारी लापरवाही बरती जा रही है।

​वीडियो सामने आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हर कोई यही सवाल पूछ रहा है‘क्या गरीब की जिंदगी की कोई कीमत नहीं होती? क्या एक मासूम का जीवन बिसलेरी की बोतल के भरोसे छोड़ दिया जाएगा?’
​
​मामला तूल पकड़ते ही स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। अपनी साख बचाते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

​मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे का बयान "मरीज को बिसलेरी की ड्रिप नहीं चढ़ाई गई थी, बल्कि पेट साफ करने की प्रक्रिया में पहले नॉर्मल सलाइन और बाद में मिनरल वाटर का उपयोग किया गया था। यह तरीका पूरी तरह से गलत, अमानक और चिकित्सा नियमों के सख्त खिलाफ है। हमने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। जांच के बाद जो भी डॉक्टर या नर्सिंग स्टाफ दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।"
​
​यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी सरकारी अस्पताल से ऐसी हृदयविदारक तस्वीर सामने आई हो। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मरीज अस्पताल के बेड पर जिंदगी की भीख मांग रहा होता है, तब जिम्मेदार इतने संवेदनहीन कैसे हो जाते हैं? ​क्या जांच की कागजी फाइलों में यह मामला भी दबा दिया जाएगा, या सचमुच उन दोषियों को सजा मिलेगी जिन्होंने एक 18 साल के मासूम की जिंदगी को दांव पर लगा दिया? डिंडौरी की जनता आज स्वास्थ्य व्यवस्था से यही जवाब मांग रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP ​स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: डिंडौरी जिला अस्पताल में 'मिनरल वाटर' से इलाज! | Khabar Digital | Khabar Digital