मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के भीतर निगम, मंडल और विकास प्राधिकरणों में नियुक्तियों की रफ्तार लगातार बढ़ती नजर आ रही है. ग्वालियर में भी इसी क्रम में बड़े फैसले लिए गए हैं, जहां ग्वालियर विकास प्राधिकरण और ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण दोनों में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि सरकार संगठन और सत्ता के बीच बेहतर तालमेल बनाने की दिशा में काम कर रही है.
ग्वालियर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष कौन
नगरीय विकास एवं आवास विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, ग्वालियर विकास प्राधिकरण में मधुसूदन भदौरिया को अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं सुधीर गुप्ता और वेद प्रकाश शिवहरे को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है. ये सभी नियुक्तियां कार्यभार संभालने की तारीख से अगले आदेश तक लागू रहेंगी.


कई जगहों के अध्यक्ष हुए फाइनल
इसी तरह ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण में भी बदलाव किए गए हैं. यहां अशोक शर्मा को अध्यक्ष और हरीश मेवाफरोश को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इनकी नियुक्ति को भी तत्काल प्रभाव से लागू माना गया है.
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की नियुक्तियां सिर्फ प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होतीं, बल्कि इनके जरिए राजनीतिक संदेश भी दिया जाता है. सरकार उन नेताओं को अहम जिम्मेदारी दे रही है जो लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं, साथ ही क्षेत्रीय संतुलन का भी ध्यान रखा जा रहा है. लगातार हो रही इन नियुक्तियों को भविष्य की राजनीतिक रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है. सत्ता और संगठन के बीच सामंजस्य बनाए रखना, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और अलग-अलग क्षेत्रों में संतुलन कायम करना इन फैसलों के पीछे अहम वजह मानी जा रही है.
हो रही है कई नियुक्तियां
प्रदेश में पहले भी कई निगम और प्राधिकरणों में नियुक्तियां हो चुकी हैं. ग्वालियर की ताजा सूची ने यह संकेत दे दिया है कि सरकार अभी और भी चेहरों को जिम्मेदारी देने की तैयारी में है. आने वाले समय में इस तरह की और घोषणाएं देखने को मिल सकती हैं.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम







