म.प्र. सरकार का स्वास्थ्य संकल्प: 23,747 करोड़ के बजट से संवरेगी प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

म.प्र. सरकार का स्वास्थ्य संकल्प: 23,747 करोड़ के बजट से संवरेगी प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था

कपिल सिरवैया/ खबर डिजिटल/​निवाड़ी (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 23,747 करोड़ का आवंटन बड़ा कदम है। निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी में आयोजित राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन शिविर के दौरान उक्त विचार व्यक्त किए।

​विधायक जैन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष का स्वास्थ्य बजट पिछले वित्तीय वर्ष के संशोधित अनुमानों से काफी अधिक है। उन्होंने बताया कि इस राशि का मुख्य उद्देश्य ​मेडिकल कॉलेजों के बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण।
​आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार के दायरे को बढ़ाना।
​ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत करना ताकि दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर सुविधाएं पहुंच सकें।
​कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर जमुना भिड़े एवं जनप्रतिनिधियों ने निक्षय मित्र योजना के तहत क्षय रोगियों को पोषण आहार किट का वितरण किया। कलेक्टर ने मरीजों का ढांढस बंधाते हुए कहा
​टीबी असाध्य नहीं है। सही समय पर जांच और बिना रुके पूरा उपचार ही इसका एकमात्र समाधान है। हम सबको मिलकर जिले और देश को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लेना होगा।
नियमित दवा और सही खान-पान
​शिविर में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने टीबी के लक्षणों और बचाव पर विस्तृत जानकारी दी। सीएमएचओ डॉ. अनिल झमनानी ने इस बात पर जोर दिया कि केवल दवा ही काफी नहीं है, बल्कि टीबी से लड़ने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु सही पोषण अनिवार्य है।
​कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राजेश पटेरिया, नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब अहिरवार, नंदकिशोर नापित एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
​जागरूकता हेतु पोस्टर और संवाद के माध्यम से टीबी के लक्षणों (जैसे 2 हफ्ते से ज्यादा खांसी, बुखार और वजन कम होना) के प्रति लोगों को सचेत किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने टीबी मुक्त भारत के संकल्प में हिस्सा लिया।

https://khabardigital.com/chhattisgarh/another-major-administrative-surgery-13-officers-transferred/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी