उर्वरक वितरण की नई 'ई-विकास प्रणाली' के लिए विक्रेताओं और किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

उर्वरक वितरण की नई 'ई-विकास प्रणाली' के लिए विक्रेताओं और किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

निवाड़ी/कपिल सिरवैया/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश शासन द्वारा घोषित 'कृषक कल्याण वर्ष 2026-27' के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में डिजिटल सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिले में उर्वरक वितरण की नई 'ई-विकास प्रणाली' को सुचारू रूप से लागू करने के लिए कलेक्टर जमुना भिड़े के निर्देशन में जनपद पंचायत सभागार में जिला स्तरीय विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
​
​प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विष्णु पाटीदार ने स्पष्ट किया कि, 1 अप्रैल 2026 से उर्वरक वितरण की पुरानी व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। अब संपूर्ण वितरण प्रक्रिया 'ई-विकास प्रणाली' के माध्यम से ही संचालित होगी।

सभी निजी और सहकारी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिए कि, उक्त प्रणाली को अपनाएं ताकि किसानों को खाद के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। ​उर्वरक विक्रेताओं और उपस्थित किसानों को सिस्टम पर ई-टोकन जनरेट करने की विधि सिखाई गई।
प्रेजेंटेशन के माध्यम से तकनीकी पहलुओं को समझाया गया एवं विक्रेताओं द्वारा उठाए गए सवालों व समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।

​पारदर्शिता के साथ नई प्रणाली का उद्देश्य खाद की कालाबाजारी रोकना और वास्तविक किसानों तक पारदर्शी तरीके से उर्वरक पहुँचाना है।

​"ई-विकास प्रणाली न केवल वितरण प्रक्रिया को सरल बनाएगी, बल्कि यह डेटा की सटीकता और जवाबदेही भी सुनिश्चित करेगी। किसानों को अब अपनी बारी के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना होगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना संचालक (आत्मा) भरत राजवंशी, समस्त कृषि विस्तार अधिकारी, प्राथमिक सहकारी समितियों के प्रबंधक, निजी उर्वरक विक्रेता और बड़ी संख्या में जागरूक किसान मौजूद रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

उर्वरक वितरण की नई 'ई-विकास प्रणाली' के लिए विक्रेताओं और किसानों को दिया गया प्रशिक्षण | Khabar Digital | Khabar Digital