MP Nigam Mandal Niyuktiya: फिर ठंडे बस्ते में एमपी निगम मंडल की नियुक्तियां!

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Nigam Mandal Niyuktiya: फिर ठंडे बस्ते में एमपी निगम मंडल की नियुक्तियां!

MP Nigam Mandal Niyuktiya: मध्यप्रदेश में सत्ता और संगठन के बीच चल रही निगम मंडलों में नियुक्ती की कवायद एक बार फिर अटकती नजर आ रही है। सत्ता के साथ कदमताल करने के इंतजार में बैठे बीजेपी नेताओं को नवरात्रि के बाद नियुक्तियों की उम्मीद थी…लेकिन उनका इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है…अब सबकी नजरें प्रदेश कार्यसमिति की आगामी बैठक पर टिकी हैं…

दावेदारों ने चमकाए बायोडाटा

मध्यप्रदेश भाजपा में इन दिनों 'इंतजार' का दौर लंबा होता जा रहा है। कयास लगाए जा रहे थे कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में खाली पड़े पदों को भर दिया जाएगा। दावेदारों ने बायोडाटा चमकाए, दिल्ली से भोपाल तक के चक्कर लगाए, लेकिन नवरात्रि बीतने के बाद नियुक्तियों को लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं है…

ठंडे बस्ते में कई नाम

नवरात्रि के दौरान केवल वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया की नियुक्ति ही सामने आई। इसके अलावा लिस्ट में शामिल कई नामों पर फिलहाल 'ठंडे बस्ते' में है। पार्टी सूत्रों की मानें तो सत्ता और संगठन के बीच नामों के पैनल को लेकर अभी भी मंथन जारी है। क्षेत्रीय संतुलन और जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश में नियुक्तियों को फिलहाल टाल दिया गया है।

36 नियुक्तियों की सौंपी सूची

मध्यप्रदेश में 50 से अधिक निगम, मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में राजनैतिक नियुक्ति होनी है…पार्टी सूत्रों की मानें तो 36 नियुक्तियों की सूची संगठन ने आलाकमान को भी सौंप दी थी…लेकिन आलाकमान से इन नियुक्तियों के लिये मंजूरी नहीं मिल पा रही है….अब कयास लगाये जा रहे है, कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद इन सूची पर फिर से विचार होगा और राजनैतिक नियुक्तियों को हरी झंडी मिल सकती है…

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Nigam Mandal Niyuktiya: फिर ठंडे बस्ते में एमपी निगम मंडल की नियुक्तियां! | Khabar Digital | Khabar Digital