MP Congress: सनातन और हिंदुत्व पर अगला चुनाव लड़ेगी एमपी कांग्रेस, मिले संकेत

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Congress: सनातन और हिंदुत्व पर अगला चुनाव लड़ेगी एमपी कांग्रेस, मिले संकेत

MP Congress: मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की सियासत में आने वाले चुनाव अब विकास के मुद्दों से अलग आस्था और धार्मिक पहचान के इर्द-गिर्द सिमटते नजर आ सकते हैं। इसकी बानगी हाल ही में कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के उस बयान से मिलती है, जिसमें उन्होंने खुद को घोर सनातनी बताया है। भाजपा की फायरब्रांड नेता उषा ठाकुर के साथ वायरल हुए उनके वीडियो ने इस बात के साफ संकेत दे दिए हैं कि कांग्रेस अब बहुसंख्यक वर्ग को साधने के लिए नए सियासी नैरेटिव पर काम कर रही है।

कांग्रेस का सनातन कार्ड

राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर लंबी बहस होने लगी है कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा हिंदुत्व के एजेंडे को फ्रंट फुट पर रखकर चुनावी शंखनाद करती आई है और उसे इसका सीधा सियासी फायदा भी मिलता रहा है। इसके विपरीत कांग्रेस अब तक सॉफ्ट हिंदुत्व या दबी जुबान में धार्मिक मुद्दों पर बात करती थी। चुनाव के समय राहुल गांधी का जनेऊ धारण करना भी इसी रणनीति का हिस्सा माना गया।

दिग्गी ने बदली धुरी!

लेकिन अब दिग्विजय सिंह ने खुले मंच से खुद को कट्टर सनातनी बताकर राजनीति की धुरी बदल दी है। जानकारों का मानना है कि कांग्रेस को अब यह अहसास हो चुका है कि बिना सांस्कृतिक और धार्मिक जुड़ाव के सत्ता के शिखर तक पहुंचना मुमकिन नहीं है। इसीलिए भाजपा के हिंदुत्व की काट के रूप में सनातन को आगे बढ़ाया जा रहा है।

कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती

दिग्विजय सिंह के इस नए अवतार ने कांग्रेस के सामने एक बड़ी चुनौती और सवाल भी खड़ा कर दिया है। कांग्रेस परंपरागत रूप से जिस विशेष वर्ग को अपना मजबूत वोट बैंक मानती रही है, क्या खुलेआम सनातन की बात करने से वह वर्ग नाराज नहीं होगा? यह एक बड़ा राजनीतिक जोखिम है। यह वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने पहले भगवा आतंकवाद जैसे बयानों का जिक्र कर देश में एक बड़ी बहस को जन्म दिया था। अब उम्र के इस पड़ाव पर उनका यह हृदय परिवर्तन बताता है कि वे अपने सक्रिय रहते कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिए हर कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा को किया सोचने पर मजबूर

एक ही रथ के दो पहिए माने जाने वाले हिंदुत्व और सनातन के बीच इस बहस को तेज करके दिग्विजय सिंह ने भाजपा को भी अगले कदम के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है। यदि आगामी चुनावों में दोनों ही दल धार्मिक आस्था बनने का दावा करेंगे, तो जनता किस पर भरोसा जताएगी, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा। फिलहाल, मध्य प्रदेश में कांग्रेस का यह सनातनी दांव चर्चाओं में बना हुआ है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

15 minutes ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

43 minutes ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 1 hour ago

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

about 2 hours ago

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 15 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 16 hours ago

और पढ़ें

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी
नेशनल न्यूज़

कैंसर की दवाओं पर सरकार ने दी बड़ी छूट, अब इन दवाओं को MRP से भी बहुत कम कीमत में दी जाएगी

MP Congress: सनातन और हिंदुत्व पर अगला चुनाव लड़ेगी एमपी कांग्रेस, मिले संकेत | Khabar Digital | Khabar Digital