MP Nikay Chunav: निकाय चुनावों में कांग्रेस देगी इस शर्त टिकट, बनाई नई पॉलिसी!

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Nikay Chunav: निकाय चुनावों में कांग्रेस देगी इस शर्त टिकट, बनाई नई पॉलिसी!

MP Nikay Chunav: मध्य प्रदेश में साल 2027 में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अभी से अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। शनिवार को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नगरीय निकाय चुनाव प्रकोष्ठ की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी कर रहे थे। बैठक में सभी जिलों के प्रभारी और जिला अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, सियासी गलियारों में चर्चा का विषय यह रहा कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को बैठक में बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे।

जीत के बाद भाजपा का दामन

बैठक के दौरान नेताओं ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले नगरीय निकाय चुनाव में प्रदेश की 16 नगर निगमों/नगर पालिकाओं में से 5 पर कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। लेकिन बड़ा झटका तब लगा जब उन 5 जीते हुए नेताओं में से 3 पार्टी छोड़कर भाजपा के पाले में चले गए।

आरक्षण से पहले फ्री हैंड टिकट

जीतू पटवारी और हरीश चौधरी ने जिला प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि निकायों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने तक प्रत्याशियों का चयन लगभग पूरा हो जाना चाहिए, ताकि उम्मीदवारों को अपने वार्ड और क्षेत्र में प्रचार करने का पर्याप्त समय और फ्री हैंड मिल सके।

5 साल वफादारी का बांड

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में प्रस्ताव आया है कि अब जिताऊ उम्मीदवार का चयन होने के बाद उससे एक बांड भरवाया जाएगा, जिसमें पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन होगा। कांग्रेस का विधि प्रकोष्ठ सभी तय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह के लिए बी फार्म सौंपने के साथ ही यह बांड पेपर भी देगा। इस बांड में कानूनी रूप से यह शर्त होगी कि चुनाव जीतने के बाद अगले पांच साल तक उम्मीदवार अनिवार्य रूप से कांग्रेस पार्टी में ही बने रहेंगे और पार्टी का कार्य करेंगे।

मतभेद, अंतिम मुहर बाकी

हालांकि, इस बांड पॉलिसी को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। शनिवार की बैठक के दौरान कई पदाधिकारी इस बांड के प्रस्ताव पर पूरी तरह सहमत नहीं थे, जिसके कारण इस पर अंतिम मुहर नहीं लग सकी है। लेकिन जिस प्रकार से मप्र में कांग्रेस नेताओं का पलायन जारी है, उसने शीर्ष नेतृत्व की टेंशन को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। अगर आगामी दिनों में कोई बड़ा विवाद खड़ा नहीं होता है, तो कांग्रेस 2027 के निकाय रण में इस बांड पॉलिसी का दांव खेल सकती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Nikay Chunav: निकाय चुनावों में कांग्रेस देगी इस शर्त टिकट, बनाई नई पॉलिसी! | Khabar Digital | Khabar Digital