कांग्रेस ने मोहन यादव सरकार को दी चुनौती, सीएम से पूछा - अब तक के इन्वेस्टर मीट से MP को क्या मिला ?

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

कांग्रेस ने मोहन यादव सरकार को दी चुनौती, सीएम से पूछा - अब तक के इन्वेस्टर मीट से MP को क्या मिला ?

भोपाल/खबर डिजिटल: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर जमकर निशाना साधा…इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में आज तक जितने भी इन्वेस्टर मीट हुए हैं, सिर्फ कर्ज लेकर सरकार के पैसे का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने सीएम से पूछते हुए कहा कि अब तक के इन्वेस्टर मीट आपने किया... इससे प्रदेश को कितने इंडस्ट्री मिले और कितने लोगों को रोजगार मिला?

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हाल ही में हुए जापान यात्रा को लेकर जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर्यटन करते हैं, विदेश यात्राएं करते हैं। बैटरी की गाड़ी और बुलेट ट्रेन में घूमते हैं, किस्से सुनाते हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव जापानी यात्रा पर गए तो मध्य प्रदेश को क्या दिया, उन्होंने प्रदेश की जनता को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नहीं बताया…

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यकाल को दिया माईनस 100 नंबर

नेता प्रतिपक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश मीडिया पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि इंदौर में पुलिस पर हुए हमले को लेकर हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, लेकिन स्थानीय मीडिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को कोई जगह नहीं दी, प्रदेश में अपराध हो रहे हैं उसे पर हम आंख मूंद लें..? प्रदेश की मीडिया से हमें ऐसी आशा नहीं थी। हमारा मुख्यमंत्री और गृहमंत्री एक है, इनका कार्यकाल काले अक्षरों में लिखा गया। मुख्यमंत्री को अगर नंबर दिया जाए तो - 100 नंबर मिलते हैं।

पत्रकारों से चर्चा करते हुये अमेरिका से भारत भेजे गये भारतीयों के साथ किये गये दुर्व्यवहार और अमर्यादित कृत्य की कड़ी निंदा करते हुये देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भारत माँ और भारतीयों की अस्मिता पर बड़ा प्रहार बताया है। पटवारी ने कहा कि 2014 में जब नरेद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने देश को विश्वगुरू बनाने का सपना दिखाया और कहा कि दुनिया में भारत नंबर वन का देश होगा। बड़ी से बड़ी शक्ति भारत के सामने नतमस्तक होगी। उन्होंने कहा था कि जो देश का धन लेकर चले गये उनको भी लेकर आउंगा, भारत के जितने अपराधी विदेश में हैं, उनको भी पकड़-पकड़ कर लाउंगा, लोगों ने भरोसा किया लेकिन 10 साल बाद देश ने देखा कि देश के नागरिकों को किस तरीके से अपमानित किया गया, मोदी के सबसे अच्छे मित्र ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति बने और उन्होंने भारतीय लोगों का कितना अपमान किया है।

जीतू पटवारी ने कहा कि अमेरिका ने भारतीय नागरिकों के साथ जो दुर्व्यवहार किया है वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है भारतीयों का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि विगत 6 फरवरी को भारत के 104 नागरिकों को अमेरिका से भारत लाया गया, जिसमें हरियाणा के 33, गुजरात के 33, पंजाब के 30 पंजाब, उत्तरप्रदेश के 3, महाराष्ट्र के 3 और 2 चंड़ीगण के नागरिक थे। जिसमें 19 महिलाएं और 13 बच्चे भी थे।

जीतू पटवारी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन भारतीयों को 40 घंटे की यात्रा के दौरान उन्हें हाथ, पैर और गले में बेडियां डालकर बंधकों की तरह भारत लाया गया। जबकि अमेरिका से भारत तक के सफर में विमान को 4 स्थानों पर फ्यूल डलवाने के लिए उतारा गया लेकिन फिर भी अमेरिकी विमान द्वारा लाये गये भारतीयों के प्रति जरा भी दिल नहीं पसीजा और पूरे सफर के दौरान भारतीयों को बाथरूम तक हथकड़ी और बेडियां पहनकर ले जाया गया। इतना ही नहीं 104 भारतीयों के लिए एक मात्र बाथरूम ही उपलब्ध था। पटवारी ने कहा कि इन भारतीयों को इतनी यातना दी गई कि 11 दिन पहले से ये अमेरिका की कैद में थे, जिन्हें मात्र 01 घंटे ही सोने दिया जाता था।

जीतू पटवारी ने मोदी सरकार से सवाल करते हुये कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि भारत के विदेश मंत्री ने सदन में इस घटना को अमेरिका के पक्ष में परोक्ष रूप से सही ठहराया है। विदेश मंत्री भी सरासर झूठ बोल रहे हैं कि महिलाओं को हथकड़ी नहीं लगायी गई थीं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी