Madhya Pradesh weather forecast :  मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी, सात जिलों में शीतलहर का अलर्ट

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Madhya Pradesh weather forecast :  मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी, सात जिलों में शीतलहर का अलर्ट

MP Weather Forecast : भोपाल/सुनील बंशीवाल/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और शहडोल में अगले 48 घंटों तक शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।

पचमढ़ी में सबसे ज्यादा गिरा पारा
राज्य के पहाड़ी पर्यटन स्थल पचमढ़ी में तापमान 5.8°C तक लुढ़क गया, जो इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान माना जा रहा है। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और देर शाम भारी सर्दी का अहसास हो रहा है। कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पारा पहुंच गया है।

राज्य के अन्य जिलों में भी शीतलहर का असर जारी है।

राजगढ़ – 8°C

नौगांव – 8.5°C

खरगोन – 8.8°C

नरसिंहपुर – 9°C

खंडवा – 9.4°C

उमरिया – 10.2°C

https://khabardigital.com/business/gold-silver-rate-today-price-drop-third-day/

मौसम में जल्द आ सकता है बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो से तीन दिनों में विंड पैटर्न बदलने की संभावना है। इससे प्रदेश में ठंड से हल्की राहत मिल सकती है। हालांकि दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान फिर से नीचे जाने के आसार हैं।

दिसंबर में और बढ़ेगी ठिठुरन
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिसंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तर भारत में बनने वाले पश्चिमी विक्षोभ और बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई देगा। ऐसे में ठंड के तेवर और तीखे हो सकते हैं और न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Madhya Pradesh weather forecast :  मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी, सात जिलों में शीतलहर का अलर्ट | Khabar Digital | Khabar Digital