मंदसौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे 200 करोड़ की भावांतर राशि का वितरण, 1.17 लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मंदसौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे 200 करोड़ की भावांतर राशि का वितरण,  1.17 लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

मंदसौर/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में आयोजित सोयाबीन भावांतर राशि भुगतान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रदेश के 1 लाख 17 हजार किसानों के बैंक खातों में 200 करोड़ रुपये की भावांतर राशि अंतरित करेंगे। यह भुगतान योजना की चौथी किस्त के रूप में किया जाएगा।

सोयाबीन विक्रय करने वाले किसानों को मिलेगा लाभ

यह भावांतर राशि उन किसानों को दी जाएगी, जिन्होंने 20 दिसंबर 2025 से योजना की समाप्ति तिथि तक सोयाबीन का विक्रय किया है। सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है।
प्रदेश में अब तक कुल 7 लाख 10 हजार किसानों को 1492 करोड़ रुपये की भावांतर राशि का भुगतान किया जा चुका है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और उन्हें खेती के लिए प्रोत्साहन मिला है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/naurajabad-police-seizes-336-cough-syrup-arrests-four/

69.50 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस दौरान मल्हारगढ़ क्षेत्र में 69.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी करेंगे। इनमें 51.91 करोड़ की लागत से मल्हारगढ़ स्थित 4-लेन फ्लाईओवर, 5.53 करोड़ से पिपलिया मंडी रेलवे अंडरब्रिज तथा 2.06 करोड़ की लागत से रेलवे स्टेशन रोड पर पुल निर्माण शामिल है।
इन परियोजनाओं से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और आमजन को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bairad-police-vehicle-checking-campaign/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

मंदसौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे 200 करोड़ की भावांतर राशि का वितरण, 1.17 लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ | Khabar Digital | Khabar Digital