सीएम डॉ. मोहन यादव ने ऑलराउंडर क्रांति गौड़ को किया वीडियो कॉल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सीएम डॉ. मोहन यादव ने ऑलराउंडर क्रांति गौड़ को किया वीडियो कॉल

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने मध्यप्रदेश के छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ से वीडियो कॉल पर बात की। दोनों के बीच भावुक संवाद हुआ। सीएम डॉ. मोहन ने क्रांति से मैच के दौरान हुए अनुभवों के बारे में बात की। इसके बाद उन्होंने इस संवाद को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर क्रांति गौड़ को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।

'इस रिकॉर्ड के लिए पूरा प्रदेश और देश गौरवांवित है'
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉल पर क्रांति गौड़ से कहा कि हमें मैच देखकर आनंद आ गया। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी छोटी बहन ने रिकॉर्ड बनाया। इस रिकॉर्ड के लिए पूरा प्रदेश और देश गौरवांवित है। यह गौरव और बढ़ जाता है जब रिकॉर्ड बनाने वाली बेटी प्रदेश की हो। क्रांति ने क्रांति कर दी। सीएम डॉ. यादव ने क्रांति से पूछा कि जीत के दिन नींद आई कि नहीं आई, तो प्रदेश की ऑलराउंडर बेटी ने कहा कि उस दिन तो सुकून की नींद आई। क्रांति ने कहा कि फाइनल से पहले जरूर मन में चिंता थी।

https://twitter.com/i/status/1985586110907760875

सदैव खिलाड़ियों के साथ सरकार
उसके बाद प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव ने क्रांति से कहा कि फाइनल में आपका परफॉर्मेंस जबरदस्त था। आपके इस खेल से अन्य खिलाडियों व युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। हमारा यही प्रयास है कि हमारी बहन-बेटियां इसी तरह और आगे बढ़ें। मेरी अपनी ओर से आपको बहुत-बहुत बधाई। मेरी तरफ से माता-पिता और परिवार को नमस्कार। आपको शुभकामनाएं। हमारी सरकार खिलाड़ियों की हर मदद करेगी।

ऐतिहासिक-अभूतपूर्व है भारत की विजय - सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी और मध्यप्रदेश की गौरव क्रांति गौड़ को आज वीडियो कॉल करके ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व विजय की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होने लिखा कि अपने लगन और परिश्रम से आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए, देश और प्रदेश का नाम रोशन करते रहिए। हमारी सरकार हर कदम पर अपने युवाओं और खिलाड़ियों के साथ है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

सीएम डॉ. मोहन यादव ने ऑलराउंडर क्रांति गौड़ को किया वीडियो कॉल | Khabar Digital | Khabar Digital