Anurag Jain: अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO, अब प्रदेश को मिलेगा नया चीफ सेक्रेटरी

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Anurag Jain: अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO, अब प्रदेश को मिलेगा नया चीफ सेक्रेटरी

डेस्क। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें नीति आयोग (NITI Aayog) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट (ACC) ने बुधवार शाम आदेश जारी किया।

अनुराग जैन 1989 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी हैं। आदेश के मुताबिक, वे नीति आयोग में पदभार संभालने की तारीख से अगले दो साल तक CEO के पद पर कार्य करेंगे।

2024 में बने थे मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव

अनुराग जैन को 3 अक्टूबर 2024 को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया था। वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें एक साल का सेवा विस्तार भी दिया गया। फिलहाल उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2026 तक तय है।

उनकी नई नियुक्ति के बाद अब मध्य प्रदेश में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है। पहले यह प्रक्रिया सितंबर के अंत तक पूरी होने की उम्मीद थी, लेकिन अब जुलाई में ही नए नाम पर फैसला हो सकता है।

नए मुख्य सचिव की दौड़ में कौन-कौन?

अनुराग जैन के बाद वरिष्ठता के आधार पर डॉ. राजेश कुमार राजौरा सबसे आगे माने जा रहे हैं। उनके अलावा केंद्र सरकार में पदस्थ मनोज गोविल और पंकज अग्रवाल के नाम भी चर्चा में हैं।

अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों मनु श्रीवास्तव और नीरज मंडलोई के नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल हैं। हालांकि, मुख्य सचिव की नियुक्ति का अंतिम फैसला केंद्र सरकार करेगी।

ACC ने जारी किया नियुक्ति आदेश

अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट (ACC) ने बुधवार शाम आदेश जारी कर अनुराग जैन की नियुक्ति को मंजूरी दी। इसके बाद वे जल्द ही नीति आयोग के CEO का पद संभालेंगे।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-police-si-subedar-recruitment-2025-document-verification-medical-27-july-2026/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Anurag Jain: अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO, अब प्रदेश को मिलेगा नया चीफ सेक्रेटरी | Khabar Digital | Khabar Digital