MP Cabinet Expansion: निगम-मंडलों की लिस्ट के बाद जल्द मोहन यादव कैबिनेट विस्तार! कई दिग्गजों की छुट्टी, इन नेताओं की एंट्री

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP Cabinet Expansion: निगम-मंडलों की लिस्ट के बाद जल्द मोहन यादव कैबिनेट विस्तार! कई दिग्गजों की छुट्टी, इन नेताओं की एंट्री

मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की हाल ही में दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के साथ हुई बैठकों के बाद अब सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर बदलाव की चर्चा तेज हो गई है. माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट विस्तार हो सकता है, जिसमें 4 से 5 नए चेहरों को मंत्री बनाया जा सकता है.

गुजरात मॉडल पर विचार

इस समय राज्य में 31 सदस्यीय मंत्रिमंडल काम कर रहा है और अभी भी चार पद खाली हैं. ऐसे में भाजपा 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति पर काम कर रही है. साथ ही पार्टी “गुजरात मॉडल” को अपनाने पर भी विचार कर सकती है, जिसमें अनुभवी नेताओं को फिर से मौका दिया जाता है और कुछ मौजूदा मंत्रियों को संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं.

इन नामों पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार, गोपाल भार्गव का नाम सबसे आगे चल रहा है. नौ बार विधायक रह चुके भार्गव को उनके अनुभव के कारण मजबूत दावेदार माना जा रहा है. वहीं इंदौर से मालिनी गौड़ को महिला प्रतिनिधित्व के तौर पर देखा जा रहा है. सिंधिया खेमे से बृजेंद्र सिंह यादव का नाम भी चर्चा में बना हुआ है. इसके अलावा शैलेंद्र कुमार जैन, प्रदीप लारिया, अर्चना चिटनीस और कमलेश शाह के नाम भी राजनीतिक गलियारों में लगातार सामने आ रहे हैं.

इसी बीच निगम और मंडलों में नियुक्तियों की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. भाजपा संगठन में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं और नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं. सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर चल रही इस गतिविधि से यह संकेत मिल रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार अब ज्यादा दूर नहीं है.राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार भाजपा सिर्फ खाली पदों को भरने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए बड़ा संदेश देने की तैयारी में है. ऐसे में जहां कुछ नए चेहरों को मौका मिलेगा, वहीं कुछ पुराने मंत्रियों की विदाई भी हो सकती है. अब सबकी नजर दिल्ली से मिलने वाले अंतिम संकेत पर टिकी है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Cabinet Expansion: निगम-मंडलों की लिस्ट के बाद जल्द मोहन यादव कैबिनेट विस्तार! कई दिग्गजों की छुट्टी, इन नेताओं की एंट्री | Khabar Digital | Khabar Digital