बड़ा हादसा: ट्रक के टक्कर से बस पलटी, 9 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बड़ा हादसा: ट्रक के टक्कर से बस पलटी, 9 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

mp bus big accident: मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम से वापस लौट रही बस ट्रक की टक्कर से पलट गयी। हादसे में 9 यात्रियों की death बतायी जा रही है। वहीं 30 से अधिक लोग घायल injured हो गए। मामला मध्यप्रदेश के chhindwara जिले का है। मौके पर पहुंची एंबुलेस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा गया है। घायलों में एक यात्री का हाथ तक कट गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे उमरानाला इलाके में हुआ। बस में 47 लोग सवार थे। यात्री बस छिंदवाड़ा से उमरानाला की ओर जा रही थी। घायलों को 6 एम्बुलेंसों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

छिंदवाड़ा सौंसर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही थी बस

ट्रक दुर्घटना में जिस बस की टक्कर हुई वो छिंदवाड़ा सौंसर पुलिस लाइन में आयोजित में मुख्यमंत्री के हितग्राही सम्मेलन कार्यक्रम से लौट रही थी तभी रास्ते में तेजी से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी और बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। घायलों में जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस भी पहुंची है। छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण जिला अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने अधिकारियों और अस्पताल के स्टाफ से बात घायल यात्रियों के स्थिति की जानकारी ली। मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे भी पहुंचे हैं।

कांग्रेस ने कहा - इलाज में लापरवाही न बरतें, नहीं तो कांग्रेस शांत नहीं बैठेगी

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे छिंदवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष की डीन अभय सिन्हा से व्यवस्थाओं को लेकर बहस हो गई। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने बताया कि "भाजपा के शासन काल में अव्यवस्था मची हुई है। हमने देखा कि भाजपा वाले बच्चों और लोगों को लेकर गए थे। मैं प्रशासन से कहना चाहूंगा कि इलाज में लापरवाही न बरतें, नहीं तो कांग्रेस शांत नहीं बैठेगी।"

छिंदवाड़ा बस दुर्घटना: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतक को 2 लाख और घायलों को 1 लाख रुपए देने की घोषणा की

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/chhindwara-bus-accident-chief-minister-mohan-yadav-announced-a-compensation/
https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/2037186376521724048?s=20
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बड़ा हादसा: ट्रक के टक्कर से बस पलटी, 9 की मौत, 30 से ज्यादा घायल | Khabar Digital | Khabar Digital