सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- मध्यप्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत होने के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, कटनी में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने बजट को “समृद्ध, संपन्न, सुखद और विकसित मध्यप्रदेश” की दिशा में मील का पत्थर बताया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व तथा उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत यह बजट दूरदर्शी और जनकल्याणकारी दस्तावेज है।जिलाध्यक्ष दीपक टंडन ने बजट का स्वागत करते हुए इसे सर्वसमाज के समग्र विकास, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और युवा उन्नति पर केंद्रित बताया। पत्रकार वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, पूर्व मंत्री श्रीमती अलका जैन, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सुखदेव चौधरी, कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा तथा सोशल मीडिया जिला संयोजक सचिन तिवारी मंचासीन रहे। संचालन जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने किया।विकास को गति देने वाला रोलिंग बजटश्री सिंह ने बताया कि इस वर्ष का बजट पिछले वर्ष की तुलना में लगभग साढ़े चार प्रतिशत अधिक प्रावधान के साथ प्रस्तुत किया गया है। यह प्रदेश का पहला “रोलिंग बजट” है, जो आगामी तीन वर्षों के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार करता है। बजट को डिजिटल, पारदर्शी और जनता-केंद्रित बताया गया है। लगातार तीसरी बार कोई नया कर नहीं बढ़ाया गया है, जिससे आमजन को राहत मिलेगी।किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकतावर्ष 2026 को “किसान कल्याण वर्ष” घोषित किया गया है। किसानों के लिए 25,000 करोड़ रुपये के कृषि ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक लाख सोलर पंप वितरण योजना से किसानों को बिना अतिरिक्त बिजली लागत के सिंचाई सुविधा मिलेगी।किसान कल्याण योजना हेतु 5,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें फसल बीमा, ब्याज-मुक्त ऋण एवं अन्य सहायता शामिल हैं। फसल बीमा योजना के लिए 1,299 करोड़ रुपये का अलग से प्रावधान रखा गया है।युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सशक्तिकरणश्री सिंह ने कहा कि बजट युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने वाला है। महिलाओं और गरीब वर्ग के लिए समर्पित योजनाओं को मजबूती दी गई है। ‘लाड़ली बहना’ जैसी योजनाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी। स्वास्थ्य, सुरक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेष प्रावधान किए गए हैं।ग्रामीण एवं कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए व्यापक निवेश प्रस्तावित है।शिक्षा और स्वास्थ्य में बड़े प्रावधानबजट में 200 नए संदीपनी स्कूल खोलने का प्रावधान किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। मेडिकल कॉलेजों में कैंसर एवं हृदय रोगों के सुपर स्पेशियलिटी विभाग स्थापित किए जाएंगे, जिससे गंभीर रोगों के उपचार के लिए प्रदेशवासियों को बाहर न जाना पड़े।प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण तथा महिला श्रमिकों की सुरक्षा के लिए भी पर्याप्त बजट का प्रावधान किया गया है।प्रधानमंत्री के विजन का प्रतिबिंबअपने संबोधन में श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों का प्रतिबिंब है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट सर्वसमाज के लिए सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी है तथा प्रदेश को आत्मनिर्भर और अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
समृद्ध, संपन्न और विकसित मध्यप्रदेश की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा बजट: बृजेन्द्र प्रताप सिंह
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया







