डिंडोरी बिलगढ़ा बांध में अवैध ब्लास्टिंग, प्रोजेक्ट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

डिंडोरी बिलगढ़ा बांध में अवैध ब्लास्टिंग, प्रोजेक्ट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार

डिंडोरी/शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल/ Madhya Pradesh के Dindori जिले के शाहपुरा क्षेत्र स्थित बिलगढ़ा बांध में अवैध ब्लास्टिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बांध जैसे संवेदनशील क्षेत्र में बिना वैधानिक अनुमति भारी विस्फोट किए जाने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार शाहपुरा क्षेत्र के बिलगढ़ा बांध इलाके में जल निगम की बहु-करोड़ पेयजल परियोजना के तहत वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है। करीब 294 करोड़ रुपये की लागत से संचालित इस परियोजना के जरिए लगभग 316 गांवों तक पेयजल आपूर्ति की योजना है। निर्माण कार्य का ठेका मैसर्स जी.ए. इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर को दिया गया है।

छिंदवाड़ा में इंस्टाग्राम दोस्ती के बाद युवती से गैंगरेप, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार - Khabar Digital

आरोप है कि कंपनी ने बांध क्षेत्र में प्रशासनिक अनुमति के बिना ही ब्लास्टिंग कराई। मामले की सूचना मिलते ही शाहपुरा पुलिस, तहसील प्रशासन, खनिज विभाग और बालाघाट से पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने करीब दो घंटे तक घटनास्थल की गहन जांच की। जांच के दौरान जमीन में दबे सैकड़ों जिंदा बारूद के गोले और इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर बरामद किए गए। साथ ही अवैध ब्लास्टिंग में उपयोग किए गए दो ट्रैक्टर भी जब्त किए गए।

पुलिस ने प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कैथ, ब्लास्टर दीपक बाजपेयी सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो की तलाश जारी है।

khabar Digital Hindi News Today, आज की बड़ी खबर, Top News Headlines

स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों ने बांध की संरचनात्मक मजबूती को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इस प्रकार की अनियंत्रित ब्लास्टिंग से बांध की नींव और सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जल निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में कंपनी की लापरवाही प्रमाणित होती है तो उसके खिलाफ सख्त प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

डिंडोरी बिलगढ़ा बांध में अवैध ब्लास्टिंग, प्रोजेक्ट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार | Khabar Digital | Khabar Digital