MP Morning News: 15 अप्रैल को जारी होगा MP बोर्ड रिजल्ट, MP भाजपा की हाईलेवल बैठक आज

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Morning News: 15 अप्रैल को जारी होगा MP बोर्ड रिजल्ट, MP भाजपा की हाईलेवल बैठक आज

MP Morning News: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज इंदौर और महू के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह भोपाल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने दिन की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे महू पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। शाम को भोपाल वापसी के बाद मुख्यमंत्री प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे।

MP में गर्मी का 'रेड अलर्ट

मध्य प्रदेश में सूर्य देव के तेवर तीखे हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर और भोपाल में तेज गर्मी के आसार हैं। 16 अप्रैल से रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार और मंडला सहित कई जिलों में हिट वेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। 15 अप्रैल से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिससे तापमान में और अधिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल

लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) कल, 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करेगा। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नतीजों की घोषणा करेंगे। छात्र अपना रोल नंबर डालकर mpbse.mponline.gov.in पर रिजल्ट देख सकेंगे। इसके अलावा DigiLocker और MPBSE मोबाइल ऐप पर भी परिणाम उपलब्ध रहेंगे।

भाजपा का सेवा प्रकल्प

भारतीय जनता पार्टी आज से अपने कार्यकर्ताओं के लिए सेवा प्रकल्प अभियान शुरू कर रही है। शाम 5 बजे प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इसका शुभारंभ करेंगे। इस अभियान के तहत अनुभवी डॉक्टर कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य परामर्श और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराएंगे।

भाजपा कोर कमेटी की मीटिंग आज

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज शाम एक हाई लेवल कोर कमेटी की बैठक होने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल जैसे दिग्गज शामिल होंगे। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी शिवप्रकाश और अजय जामवाल की मौजूदगी में आगामी संगठनात्मक लक्ष्यों पर चर्चा होगी।

भोपाल के 3.5 लाख छात्रों को राहत

आधार केंद्रों पर लगने वाली लंबी कतारों से निजात दिलाने के लिए UIDAI और शिक्षा विभाग ने हाथ मिलाया है। अब स्कूलों में ही बायोमेट्रिक अपडेट के लिए विशेष सेंटर लगाए जाएंगे। भोपाल में करीब 3.5 लाख छात्रों का डेटा अपडेट होना है, जिनमें से 55 हजार बच्चों के आधार अपडेट अभी लंबित हैं। इस पहल से अभिभावकों को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Morning News: 15 अप्रैल को जारी होगा MP बोर्ड रिजल्ट, MP भाजपा की हाईलेवल बैठक आज | Khabar Digital | Khabar Digital