MP के 80 हजार से ज्यादा छात्रों को मिलेगा लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपये… 1 सितंबर को खाते में आएगी राशि

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

MP के 80 हजार से ज्यादा छात्रों को मिलेगा लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपये… 1 सितंबर को खाते में आएगी राशि

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के हजारों विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। एमपी बोर्ड की कक्षा 12वीं में निर्धारित अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए सरकार की ओर से 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि 1 सितंबर को पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। जानकारी के मुताबिक 80 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को इस योजना का लाभ मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पात्र विद्यार्थियों के खातों में निर्धारित राशि ट्रांसफर करने के निर्देश दिए हैं।

12वीं में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक जरूरी
सरकार की इस योजना का लाभ एमपी बोर्ड की कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा। विद्यार्थियों को लैपटॉप उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उनके बैंक खातों में 25 हजार रुपये की राशि सीधे भेजी जाएगी।इस आर्थिक सहायता से विद्यार्थी अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार लैपटॉप खरीद सकेंगे। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उच्च शिक्षा के दौरान तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाना है।

Congress News: सितंबर में इंदौर आ सकते हैं राहुल गांधी… ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

1 सितंबर को होगी राशि ट्रांसफर
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने पात्र विद्यार्थियों के खातों में राशि पहुंचाने की प्रक्रिया को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। 1 सितंबर को DBT के माध्यम से 25 हजार रुपये विद्यार्थियों के बैंक खातों में जमा किए जाने की बात कही गई है। सरकार की इस पहल से 12वीं बोर्ड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले हजारों विद्यार्थियों को पढ़ाई और आगे की तैयारी के लिए डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Exclusive News: CM मोहन यादव और सांसद शंकर लालवानी की मुलाकात… इंदौर एयरपोर्ट पर 25 मिनट चली गोपनीय चर्चा

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP के 80 हजार से ज्यादा छात्रों को मिलेगा लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपये… 1 सितंबर को खाते में आएगी राशि | Khabar Digital | Khabar Digital