MP Rajya Sabha New Suchi: उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार, कैलाश विजयवर्गीय सहित कई बड़े नेता के नाम पर लगी मुहर , देखें

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP Rajya Sabha New Suchi: उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार, कैलाश विजयवर्गीय सहित कई बड़े नेता के नाम पर लगी मुहर , देखें

राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी में हलचल तेज हो गई है. पार्टी जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है. माना जा रहा है कि अगले तीन से चार दिनों के भीतर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी. इसी बीच भाजपा प्रदेश संगठन ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है. इस बार पार्टी सामान्य वर्ग से किसी चेहरे को मौका देने पर गंभीरता से विचार कर रही है, हालांकि सूची में अलग-अलग वर्गों के नेताओं को भी जगह दी गई है. बता दें कि राज्यसभा की 26 सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना है.

राज्यसभा जाने वालों में इन नामों पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार जिन नेताओं के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं उनमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया, डॉ नरोत्तम मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह और जीएस डामोर शामिल हैं. महिला प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए रंजना बघेल का नाम भी प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है. वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कुछ नाम भी सामने आए हैं. इनमें दीनदयाल शोध संस्थान के अध्यक्ष अभय महाजन और झाबुआ क्षेत्र में संघ का काम संभालने वाले महेश शर्मा को संभावित उम्मीदवारों की दौड़ में देखा जा रहा है.

कैलाश विजयवर्गीय हैं अनुभवी

कैलाश विजयवर्गीय लंबे समय से भाजपा के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं. वे सात बार विधायक रह चुके हैं और इंदौर के महापौर पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा और राष्ट्रीय संगठन में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई है. वहीं अरविंद भदौरिया का संघ और संगठन में लंबा अनुभव रहा है. पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. वे डबरा और दतिया सीट से छह बार विधायक चुने जा चुके हैं. अखंड प्रताप सिंह भी संगठन और निगम स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं. आदिवासी समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले डॉ सुमेर सिंह सोलंकी का नाम भी चर्चा में बना हुआ है.

रंजना बघेल का नाम सबसे आगे

रंजना बघेल धार जिले के मनावर क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुकी हैं. शिवराज सरकार में वे महिला एवं बाल विकास मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. इसके अलावा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य का नाम भी दिल्ली भेजी गई सूची में शामिल बताया जा रहा है. लाल सिंह आर्य भिंड जिले की गोहद सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं और भाजपा में सक्रिय दलित चेहरे के रूप में पहचाने जाते हैं.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी