Sanjay Pathak: विवादों के बीच संजय पाठक को BJP में मिला बड़ा पद, सिंधिया, विजयवर्गीय और शिवराज के आए बराबर

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Sanjay Pathak: विवादों के बीच संजय पाठक को BJP में मिला बड़ा पद, सिंधिया, विजयवर्गीय और शिवराज के आए बराबर



मध्य प्रदेश भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की नई सूची जारी कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ओर से मंगलवार को जारी इस सूची में कई वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और विधायकों को शामिल किया गया है. हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा भाजपा विधायक संजय पाठक के नाम को लेकर हो रही है, क्योंकि वह पिछले कुछ समय से विभिन्न विवादों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं.

दिग्गज नेताओं को भी मिला स्थान

नई कार्यसमिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, विष्णुदत्त शर्मा, तुलसीराम सिलावट और विश्वास सारंग जैसे कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है. इसके अलावा संगठन ने महिलाओं, युवाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति और विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों को भी जगह देकर संतुलन साधने की कोशिश की है.

संजय पाठक की एंट्री पर बढ़ सकती है सियासी हलचल

कार्यसमिति की सूची में संजय पाठक का नाम सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. माना जा रहा है कि उनके नाम को लेकर विपक्ष भाजपा पर हमलावर हो सकता है. क्योंकि हाल के महीनों में संजय पाठक कई विवादों को लेकर चर्चा में रहे हैं और उनसे जुड़े कुछ मामले अभी न्यायालय में लंबित हैं.

मानहानि मामले में हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस

संजय पाठक से जुड़े एक मानहानि मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है. यह याचिका कटनी के लाइसेंसी शस्त्र विक्रेता नाजिम खान द्वारा दायर की गई थी. याचिकाकर्ता ने अपनी शिकायत पर विचार कर उचित निर्णय लेने की मांग की है. मामले की सुनवाई जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की पीठ में हुई, जहां राज्य सरकार की ओर से जवाब के लिए समय मांगा गया. अदालत ने यह मांग स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद तय की है.

पहले भी विवादों में रह चुके हैं संजय पाठक

यह पहला मामला नहीं है जब संजय पाठक से जुड़ा कोई केस चर्चा में आया हो. इससे पहले अवैध खनन से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान भी एक न्यायाधीश ने खुद को केस से अलग कर लिया था. उस समय न्यायाधीश ने अपने आदेश में उल्लेख किया था कि संबंधित विधायक द्वारा उनसे सीधे संपर्क करने की कोशिश की गई थी, जिससे मामला काफी सुर्खियों में आ गया था.

कांग्रेस पहले से उठा रही है सवाल

संजय पाठक पर कर्नल सोफिया को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान का आरोप भी लग चुका है. कांग्रेस इस मुद्दे को लगातार उठाती रही है और कई बार उनके इस्तीफे की मांग भी कर चुकी है. ऐसे में भाजपा की नई कार्यसमिति में उन्हें शामिल किया जाना राजनीतिक बहस का नया विषय बन सकता है. आने वाले दिनों में इस फैसले को लेकर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप तेज होने की संभावना जताई जा रही है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी