MP News: किसको मिलेगी एमपी बीजेपी मीडिया प्रभारी की कमान… आशीष अग्रवाल की पसंद को तवज्जो!

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

MP News: किसको मिलेगी एमपी बीजेपी मीडिया प्रभारी की कमान… आशीष अग्रवाल की पसंद को तवज्जो!

भोपाल/खबर डिजिटल/ आशीष अग्रवाल को दिल्ली में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मध्यप्रदेश भाजपा में प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद के लिए नए चेहरे की तलाश तेज हो गई है। पार्टी के राजनीतिक गलियारों में इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को लेकर कई नेताओं के नाम चर्चा में बने हुए हैं। बीजेपी की सियासत में संघ पृष्ठभूमि और व्यवहार को खास माना जाता है, उसी हिसाब से आगामी प्रदेश मीडिया प्रभारी की नियुक्ति के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

करीबी और समीप के बीच जंग!
उज्जैन के सचिन सक्सेना को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का करीबी माना जाता है और फिलहाल उनका नाम दावेदारों की सूची में प्रमुखता से लिया जा रहा है। राजनीतिक चर्चाओं में उन्हें इस पद की दौड़ में आगे बताया जा रहा है। वहीं रायसेन के बृजगोपाल लोया का नाम भी संभावित दावेदारों में शामिल है। उन्हें आशीष अग्रवाल की पसंद के रूप में देखा जा रहा है। इसी तरह छिंदवाड़ा के अजय धवले की दावेदारी को लेकर भी चर्चाएं हैं और माना जा रहा है कि उन्हें आशीष अग्रवाल से जुड़े खेमे का समर्थन मिल सकता है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ujjain-simhastha-2028-bridge-alignment-road-land-acquisition-issue/

राजधानी से भी चल रहा नाम
भोपाल के मिलन भार्गव का नाम भी मजबूती से सामने आ रहा है। राजनीतिक हलकों में उन्हें संघ की पसंद अथवा उसके समर्थन वाले संभावित उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है। इसके अलावा वरिष्ठता और संगठनात्मक अनुभव के कारण हितेश वाजपेयी की दावेदारी को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

मजबूत दावेदारों में सचिन सक्सेना!
फिलहाल राजनीतिक गलियारों में सचिन सक्सेना का नाम सबसे मजबूत दावेदार के रूप में चर्चा में है। हालांकि, भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों के दौरान अंतिम निर्णय अक्सर अप्रत्याशित भी रहा है। ऐसे में यह संभावना भी बनी हुई है कि आखिरी समय में कोई नया नाम सामने आकर सभी राजनीतिक कयासों को बदल दे।

MP News: ‘शाह’ की जाएगी कुर्सी… सुप्रीम कोर्ट ने तरेरी कड़ी निगाहें!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP News: किसको मिलेगी एमपी बीजेपी मीडिया प्रभारी की कमान… आशीष अग्रवाल की पसंद को तवज्जो! | Khabar Digital | Khabar Digital