मध्य प्रदेश बीजेपी की नई कोर कमेटी का ऐलान जल्द होने की संभावना है. इसके लिए 22 नेताओं के नाम मंजूरी के लिए दिल्ली भेजे जा चुके हैं. जैसे ही यह सूची भेजी गई, पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है. माना जा रहा है कि कुछ वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं की भूमिका इस बार और मजबूत हो सकती है, हालांकि अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा.
इन नेताओं के नामों पर सहमति
सूत्रों के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल जैसे नेताओं का कद बढ़ सकता है. वहीं इस सूची में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और रीति पाठक के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं. जानकारी यह भी है कि 14 अप्रैल को कोर कमेटी की पहली बैठक प्रस्तावित है, जिसमें नए गठन के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा होगी.
दिल्ली भेजे गए नामों में कई बड़े चेहरे शामिल हैं. इनमें शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र खटीक, प्रहलाद पटेल, गोपाल भार्गव, राजेंद्र शुक्ला, कैलाश विजयवर्गीय, कुँवर विजय शाह, इंदर सिंह परमार, नरोत्तम मिश्रा, दुर्गादास उइके, राकेश सिंह, सावित्री ठाकुर, लाल सिंह आर्य, सत्यनारायण जटिया, रीति पाठक, वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, अजय जमवाल, महेंद्र सिंह और शिव प्रकाश जैसे नाम शामिल हैं. कुल मिलाकर कोर कमेटी के गठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं. जैसे ही इस कमेटी का ऐलान होगा, बीजेपी अपने आगामी राजनीतिक कदमों और रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट जाएगी.
यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम
यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका







