MP Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई अफसरों के तबादले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई अफसरों के तबादले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

बड़वानी जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है. पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने निरीक्षक, उपनिरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं. इस बदलाव के तहत कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है. इसे जिले की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक सौरभ बाथम को रक्षित केंद्र बड़वानी से हटाकर जुलवानिया थाने की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं कार्यवाहक निरीक्षक मंशाराम वगने को पानसेमल से राजपुर और नाथूसिंह रंधा को ठीकरी से अंजड़ भेजा गया है.

इसके अलावा रेवाराम चौहान को अंजड़ से पानसेमल थाना प्रभारी बनाया गया है. कार्यवाहक उपनिरीक्षक रामकृष्ण लोवंशी को निवाली से सिलावद और निरीक्षक माधवसिंह ठाकुर को नागलवाड़ी से ठीकरी स्थानांतरित किया गया है.

इसी कड़ी में कार्यवाहक निरीक्षक रामकुमार पाटिल को जुलवानिया से नागलवाड़ी और विक्रमसिंह बामनिया को राजपुर से पलसूद भेजा गया है. उपनिरीक्षक वीर बहादुर सिंह चौहान को सिलावद से निवाली भेजा गया है, जबकि कार्यवाहक निरीक्षक सुखलाल भंवर को पलसूद से रक्षित केंद्र बड़वानी में पदस्थ किया गया है.

इसके साथ ही निरीक्षक विनोद कुमार बघेल को यातायात शाखा से हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया है. वहीं सूबेदार रजनी भार्गव को रक्षित केंद्र से यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को लेकर जिले में चर्चाएं तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि यह बदलाव प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं.

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें-MP में बिजली ने रुलाया, हुई इतनी महंगी, 1 अप्रैल से लगेगा झटका

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई अफसरों के तबादले, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी | Khabar Digital | Khabar Digital