MP News: मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए शिक्षक बनने का मौका… 5 हजार अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरु

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

MP News: मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए शिक्षक बनने का मौका… 5 हजार अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरु

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश में रिक्त 5 हजार से अधिक अतिथि शिक्षकों के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र अभ्यर्थी मंगलवार, 25 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। चयनित पात्र अभ्यर्थियों की ऑनलाइन जॉइनिंग 1 सितंबर से शुरू की जाएगी।

विकासखंड और जिला स्तर के पैनल करेंगे नियुक्ति
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियमित शिक्षकों की कमी को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति का निर्णय लिया है। इसे लेकर हाल ही में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों के अनुसार, अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति और पदस्थापना की प्रक्रिया विकासखंड और जिला स्तर पर गठित पैनल के माध्यम से पूरी की जाएगी। रिक्त पदों के अनुसार पात्र उम्मीदवारों को स्कूलों में अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

Anti-Reservation Movement: ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ ने पकड़ा जोर… सोशल मीडिया पर शुरु हुई जंग

अधिकारियों और प्राचार्यों को जारी किए निर्देश
लोक शिक्षण संचालनालय ने सोमवार, 24 अगस्त 2026 को भर्ती प्रक्रिया को लेकर सभी संभागीय संयुक्त संचालकों, जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के साथ ही हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के तहत संबंधित अधिकारियों को अतिथि शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी करने के लिए कहा गया है।

1 सितंबर से होगी ऑनलाइन जॉइनिंग
अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले पात्र उम्मीदवारों की ऑनलाइन जॉइनिंग 1 सितंबर 2026 से कराई जाएगी। इससे प्रदेश के उन सरकारी स्कूलों को राहत मिलने की उम्मीद है, जहां नियमित शिक्षकों की कमी के कारण शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है।अतिथि शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया सरकारी स्कूलों में शिक्षण का अवसर प्रदान करेगी।

MP News: महंगाई की मार, रहम करो सरकार… बढ़ी कीमतों के बीच जूझता आम आदमी!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP News: मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए शिक्षक बनने का मौका… 5 हजार अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरु | Khabar Digital | Khabar Digital