विधानसभा में किसानों के लिए की बड़ी घोषणा: उड़द पर बोनस, भावांतर के दायरे में आएगा सरसों

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

विधानसभा में किसानों के लिए की बड़ी घोषणा: उड़द पर बोनस, भावांतर के दायरे में आएगा सरसों

भोपाल/ खबर डिजिटल/ विजय पाल/ CM Mohan Yadav ने सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान किसानों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा उड़द पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस और सरसों का उपार्जन भारत सरकार की प्राइस डिफिसिट पेमेंट स्कीम (भावांतर योजना) के प्रावधानों के अनुसार करने की बात कही। सीएम ने कहा कि यह वर्ष कृषक कल्याण वर्ष है।

Jabalpur Bridge Collapse: MP में फिर धंसा भ्रष्टाचार का पुल, आखिर कब सुधरेंगी सड़कें? - Khabar Digital

सीएम ने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष सरसों के रकबे में पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 28 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। अब सरकार ने निर्णय लिया है कि सरसों का उपार्जन भारत सरकार की भावांतर योजना के अनुसार किया जाएगा, ताकि किसानों को एमएसपी से कम मूल्य मिलने पर अंतर की भरपाई हो सके। इस संबंध में भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। योजना के तहत पात्र किसानों को उनके पंजीकृत रकबे और औसत उत्पादकता के आधार पर भुगतान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: CM Mohan Yadav Today Program: विधानसभा और वन विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे CM – Khabar Digital

उड़द पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को मूंग के स्थान पर उड़द की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। दलहनी फसलों के संतुलित उत्पादन, किसानों की आय में वृद्धि और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन उड़द फसल पर प्रति किसान 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का निर्णय लिया गया है। यह प्रोत्साहन राशि न्यूनतम समर्थन मूल्य के अतिरिक्त दी जाएगी।

चना, मसूर और तुअर के उपार्जन का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत चना के लिए 6.49 लाख मीट्रिक टन और मसूर के लिए 6.01 लाख मीट्रिक टन उपार्जन का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। चना और मसूर के उपार्जन के लिए 24 मार्च से 30 मई 2026 तक की अवधि प्रस्तावित है, जबकि किसानों का पंजीयन 20 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bhagoriya Mela 2026: होली के 7 दिन पहले से ही, शुरू हो जाता है जनजातीय उत्सव – Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

विधानसभा में किसानों के लिए की बड़ी घोषणा: उड़द पर बोनस, भावांतर के दायरे में आएगा सरसों | Khabar Digital | Khabar Digital