Morena Breaking News : खबर का असर… रेत माफिया से सांठगांठ के आरोप में 7 पुलिसकर्मी निलंबित

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Morena Breaking News : खबर का असर… रेत माफिया से सांठगांठ के आरोप में 7 पुलिसकर्मी निलंबित

मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ मुरैना में रेत माफिया से कथित सांठगांठ के आरोप में चिन्नोनी थाना प्रभारी शंभूदयाल बाथम सहित कुल सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जिसकी पूरी जानकारी को खबर डिजिटल ने 'पुलिस महकमे में दरार' शी र्षक के साथ प्रकाशित किया था, उसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

TI की ASI ने की शिकायत
एएसआई ने आरोप लगाया था कि चिन्नोनी थाना क्षेत्र में काफी लंबे समय से चंबल नदी से रेत माफिया रेत की सप्लाई कर रहा है, थाना प्रभारी और रेत माफिया की मिली भगत का अब पर्दाफाश हुआ, रेत माफिया के ट्रैक्टरों का थाने के अंदर ही फेरबदल होता है, रेत माफिया पर मेहरबानी करने के पुलिस पर पहले भी आरोप लगे हैं। चिन्नोनी थाना प्रभारी शंभू दयाल बाथम पर लगे आरोपों पर अब पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/morena-asi-complaint-chinnoni-sho-sand-mafia/

7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
जानकारी के अनुसार, चिन्नोनी थाने में पदस्थ एएसआई कमलेश कुमार ने थाना प्रभारी पर रेत माफिया से मिले होने और पैसे लेकर ट्रैक्टर छोड़ने के गंभीर आरोप लगाए थे। एएसआई का वीडियो और ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुरैना पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने तत्काल संज्ञान लिया और थाना प्रभारी शंभूदयाल बाथम, एएसआई कमलेश कुमार समेत चार आरक्षक और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।काफी समय से चिन्नोनी थाने पर रेत माफिया से मिलीभगत के आरोप लग रहे थे। अब थाना प्रभारी सहित सभी सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी।इस कार्रवाई के बाद जिले में पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=-eNOB9DOX5w
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी