कंटेंट क्रिएटर गिरफ्तार: 10 लाख की मांग, परिवहन अधिकारी को भी किया ब्लैकमेल

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

कंटेंट क्रिएटर गिरफ्तार: 10 लाख की मांग, परिवहन अधिकारी को भी किया ब्लैकमेल

मुरैना। जिले में सोशल मीडिया के जरिए कथित रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक कंटेंट क्रिएटर को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सपन जादौन को मंगलवार को जयपुर से गिरफ्तार किया गया। उस पर परिवहन अधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष से धमकी देकर रकम मांगने के आरोप हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया पर धमकी भरे पोस्ट साझा कर पहले छवि खराब करने की चेतावनी दी और फिर फोन कॉल व डिजिटल माध्यम से लाखों रुपये की मांग की। मामले में कोतवाली और सबलगढ़ थानों में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

नारियल लेकर दंडवत पहुँचा युवक, सड़क की मांग पर जनसुनवाई में अनोखा विरोध - Khabar Digital

परिवहन अधिकारी की शिकायत पर पहला मामला

23 फरवरी को कोतवाली थाने में परिवहन अधिकारी अर्चना परिहार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत में आरोप है कि सपन जादौन ने फोन कर पैसों की मांग की और आरक्षक अनिल तोमर तथा उनकी पत्नी लता भदौरिया से जुड़े मामले में समझौते का दबाव बनाया।

परिवहन अधिकारी का आरोप है कि उनकी रेकी कराई जा रही थी और फोन पर लोकेशन बताकर मानसिक दबाव बनाया गया। उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया कि वे गर्भावस्था के अंतिम चरण में हैं और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं। लगातार धमकी और मानसिक दबाव के चलते उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज कराया।

पहाड़ काटकर गांव तक पहुंचाया पानी, महिला सरपंच की पहल बनी मिसाल – Khabar Digital

कोर्ट में निरस्त हुआ पुराना प्रकरण

शिकायत के अनुसार, एक ट्रैक्टर से संबंधित कार्रवाई को लेकर पूर्व में विवाद हुआ था, जो न्यायालय में तीन बार गया और हर बार निरस्त हो गया। इसके बाद कथित रूप से चार लाख रुपये देने और अन्य माध्यम से दो लाख रुपये दिलवाने का दबाव बनाया गया।

नपा अध्यक्ष से 10 लाख की मांग

दूसरा मामला सबलगढ़ थाने में दर्ज हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष सोनाराम धाकड़ ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में उजागर करने की धमकी दी और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए छवि खराब करने का दबाव बनाया।

शिकायत के अनुसार, उनके बेटे के मोबाइल पर एक बार कोड भेजकर 10 लाख रुपये की मांग की गई। सत्यापन के लिए 10 हजार रुपये भेजे गए, जिसके बाद मामले की पुष्टि होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

Gold Silver Rate 25 February: सोना-चांदी के दामों ने फिर चौंकाया… डेढ़ लाख के फिर पार पहुंचा सोना - Khabar Digital

आरक्षक की पत्नी भी सहआरोपी

पुलिस ने सपन जादौन के साथ लता भदौरिया, शिवेंद्र जादौन और तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है। लता भदौरिया कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक अनिल तोमर की पत्नी हैं।

इन धाराओं में मामला दर्ज

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 351(3), 356(1), 308(1), 78(1)(i)(ii)(iii), 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

एसपी का बयान

एसपी समीर सौरभ ने बताया कि दोनों शिकायतों पर संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। लोकेशन के आधार पर मुख्य आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल सीडीआर की जांच की जा रही है, ताकि अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका स्पष्ट हो सके। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/kisan-mahachaupal-rahul-gandhi-bhopal-speech-today-in-mp/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

कंटेंट क्रिएटर गिरफ्तार: 10 लाख की मांग, परिवहन अधिकारी को भी किया ब्लैकमेल | Khabar Digital | Khabar Digital