10वीं की छात्रा परीक्षा केंद्र पर बेहोश, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

10वीं की छात्रा परीक्षा केंद्र पर बेहोश, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

मुरैना। जिले के बानमोर कस्बे स्थित पंडित नेहरू कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मंगलवार सुबह कक्षा 10वीं की एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। छात्रा गणित का पेपर देने परीक्षा केंद्र पहुंची थी।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकुनारा गांव निवासी देवेंद्र कुशवाह की बेटी वर्षा कुशवाह अपने भाई अंकेश कुशवाह के साथ 10वीं बोर्ड परीक्षा देने आई थी। दोनों ने बानमोर स्थित पंडित नेहरू स्कूल से परीक्षा फॉर्म भरा था। मंगलवार को गणित विषय की परीक्षा थी और दोनों अपने चाचा के साथ केंद्र पहुंचे थे।

उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई: लालपुर और नरसिंह घाट के आश्रम हटाए गए - Khabar Digital

परीक्षा के दौरान वर्षा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और प्राथमिक सहायता देने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी केंद्र पर पहुंच गए।

छात्रा को तत्काल वाहन से ग्वालियर ले जाया गया, जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परीक्षा केंद्र पर शोक का माहौल छा गया। प्रारंभिक तौर पर अचानक स्वास्थ्य बिगड़ना कारण माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक वजह का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

पहाड़ काटकर गांव तक पहुंचाया पानी, महिला सरपंच की पहल बनी मिसाल - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

10वीं की छात्रा परीक्षा केंद्र पर बेहोश, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया | Khabar Digital | Khabar Digital