MP BJP: MP में बड़ा सियासी उलटफेर, 25 दिग्गजों ने पहनी भाजपा की टोपी

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP BJP: MP में बड़ा सियासी उलटफेर, 25 दिग्गजों ने पहनी भाजपा की टोपी

MP BJP: मध्यप्रदेश में भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला खंडवा जिले का है, जहां बीते 12 अप्रैल को कांग्रेस, जयस और बहुजन आजाद पार्टी के दो दर्जन से ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टियों को अलविदा कह दिया और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। पंधाना विधायक छाया मोरे के नेतृत्व में हुए इस दलबदल ने क्षेत्र के सियासी समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है।

भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इंदौर संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की टोपी और गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल किया गया।

क्यों भाजपा में हुए शामिल?

जयस के पूर्व जिला प्रभारी दुर्गेश वास्कले ने भाजपा में शामिल होने की एक बड़ी वजह बताई। उन्होंने कहा, हम पीएम मोदी की नीतियों और भाजपा के व्यवहार से प्रभावित हैं। हमारे गांव में आजादी के बाद पहली बार भाजपा के कार्यकाल में 5 किलोमीटर की पक्की सड़क बनी है। इस विकास को देखकर ही हमने अपने साथियों के साथ भाजपा में आने का निर्णय लिया है।

भाजपा विधायक ने किया स्वागत

पंधाना विधायक छाया मोरे ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र ने युवाओं के अंदर एक ऊर्जा भरी है। उन्होंने अन्य दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां विपक्षी दलों में आपसी कलह चरम पर है, वहीं भाजपा सबको साथ लेकर देश को विश्व की सबसे बड़ी ताकत बना रही है। विधायक ने युवाओं से अपील की कि वे अब अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP BJP: MP में बड़ा सियासी उलटफेर, 25 दिग्गजों ने पहनी भाजपा की टोपी | Khabar Digital | Khabar Digital