मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बदली प्रोफाइल, हर घर स्वदेशी संदेश के साथ GST उत्सव को किया प्रमोट

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बदली प्रोफाइल, हर घर स्वदेशी संदेश के साथ GST उत्सव को किया प्रमोट

भोपाल/खबर डिजिटल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शरद नवरात्रि 2025 के अवसर पर एक नया संदेश देते हुए अपनी फेसबुक प्रोफाइल पिक्चर बदल दी है। इस प्रोफाइल पिक्चर में स्पष्ट रूप से लिखा गया है – "हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी, घाटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार।"

मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस सन्देश से प्रदेश के लोगों को स्वदेशी के प्रति जागरूक करने की एक मुहीम है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम जीएसटी बचत उत्सव का शुभारंभ किया। और लोगों को स्वदेशी खरीदने और स्वदेशी जीने की अपील की। स्वदेश अभियान आम नागरिकों को टैक्स में बचत और आर्थिक लाभ के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू किया गया है।

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1969762672406319329?t=e1Gi8NQTQzlFMvhXVbNj-Q&s=19

डॉ. मोहन यादव ने कहा, स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और देश के आर्थिक विकास में योगदान दें। साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की यह पहल आम नागरिकों के लिए विशेष लाभ लेकर आई है, जिससे छोटे और बड़े व्यापारी दोनों को टैक्स में राहत मिली है।

प्रदेश में इस पहल को लेकर व्यापारिक समुदाय और आम जनता में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के पोस्ट पर लोगों ने इसे सराहते हुए लिखा कि यह लोकनीति और स्वदेशी जागरूकता का बेहतरीन उदाहरण है।

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1969745458915627270?t=ZVlUGQoglwcVyAKrj_RZYA&s=19

जानकारों का कहना है कि इस प्रकार की पहल से जनता में स्वदेशी उत्पादों और जीएसटी लाभ के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। साथ ही यह भी देखा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक सरकारी लाभों और नीतियों की जानकारी तेजी से पहुंचाई जा सकती है।

मध्य प्रदेश में नवरात्रि के मौके पर जीएसटी बचत उत्सव का यह कदम न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह बढ़ाने वाला है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक संदेश भी देता है। मुख्यमंत्री की यह पहल आगामी दिनों में दीवाली सीजन में स्वदेशी को लेकर अधिक जागरूकता फैलाने की उम्मीद रखती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बदली प्रोफाइल, हर घर स्वदेशी संदेश के साथ GST उत्सव को किया प्रमोट | Khabar Digital | Khabar Digital