MP Cabinet Expansion: मोहन मंत्रिमंडल विस्तार, कैलाश बनेंगे राज्यपाल!, रामेश्वर, गोपाल का मंत्री बनना तय!

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP Cabinet Expansion: मोहन मंत्रिमंडल विस्तार, कैलाश बनेंगे राज्यपाल!, रामेश्वर, गोपाल का मंत्री बनना तय!

MP Cabinet Expansion: मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार में मानसून सत्र के ठीक बाद एक बड़ा फेरबदल होने की अटकले लगाई जाने लगी है। मुख्यमंत्री द्वारा मंत्रियों के परफॉर्मेंस को लेकर दिए गए संकेतों के बाद राजनैतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। सूत्रों से मिली पक्की खबर के अनुसार, खराब रिपोर्ट कार्ड वाले कई मंत्रियों का विकेट गिरना तय है, जबकि अनुभवी और दमदार चेहरों को नई कमान सौंपी जा रही है।

रामेश्वर शर्मा सबसे आगे

सूत्रों का दावा है कि बीते दिनों हुई संगठन की बैठक में सबसे पहला नाम भोपाल की हुजूर सीट से विधायक और हिंदुत्व के फायरब्रांड चेहरा रामेश्वर शर्मा का तय किया गया है। सूबे में चल रही राजनैतिक नियुक्तियों के एडजस्ट होते ही उनके नाम की घोषणा की जा सकती है।

बुंदेलखंड के चाणक्य की वापसी

क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को साधने के लिए बुंदेलखंड के सबसे वरिष्ठ और कद्दावर नेता गोपाल भार्गव की कैबिनेट में वापसी तय मानी जा रही है।

इन मंत्रियों की छुट्टी तय!

सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय शाह इस वक्त सबसे ज्यादा चक्रव्यूह में फंसे हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए उनके विवादित बयान के बाद विपक्ष, संगठन और न्यायिक स्तर पर मचे बवाल के कारण उनकी कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के खराब प्रदर्शन पर भी संगठन हंटर चलाने के मूड में है। वहीं दिलीप अहिरवार, प्रतिमा बागरी और राधा सिंह के विभागीय कामकाज की समीक्षा रिपोर्ट भी नकारात्मक आई है, जिससे इनकी छुट्टी या विभाग बदले जाने की पूरी संभावना बनी हुई है। साथ ही आधी आबादी को साधने के लिए अर्चना चिटनीस, रीति पाठक और मालिनी गौड़ के नामों पर मुहर लग सकती है। अंदर खाने की खबर की माने तो महाकौशल और बुंदेलखंड अंचल से प्रदीप लारिया और बृजेंद्र प्रताप सिंह को भी संभावित दावेदारों की सूची में रखा गया है।

विजयवर्गीय पर बड़ा फैसला

दिल्ली दरबार और भोपाल में चर्चा है कि दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय को संगठन में कोई बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी या किसी राज्य का राज्यपाल बनाकर भेजा जा सकता है। वहीं प्रहलाद पटेल और तुलसीराम सिलावट के विभागों में बदलाव तय माना जा रहा है। हालांकि बीजेपी संगठन या सरकार की तरफ से अभी तक इस फेरबदल की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अंदरखाने की तैयारी साफ बता रही है कि मानसून सत्र के तुरंत बाद मध्य प्रदेश की सियासत में एक बड़ा धमाका होने वाला है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Cabinet Expansion: मोहन मंत्रिमंडल विस्तार, कैलाश बनेंगे राज्यपाल!, रामेश्वर, गोपाल का मंत्री बनना तय! | Khabar Digital | Khabar Digital