विधानसभा में गूंजा किसानों का मुद्दा, विधायक संजय पाठक ने उठाई खितौली और जगुआ जलाशयों की मरम्मत की मांग

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

विधानसभा में गूंजा किसानों का मुद्दा, विधायक संजय पाठक ने उठाई खितौली और जगुआ जलाशयों की मरम्मत की मांग

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी विजयराघवगढ़-- से विधायक Sanjay Pathak ने विधानसभा में किसानों से जुड़ा अहम मुद्दा उठाते हुए खितौली एवं जगुआ जलाशयों की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जब तक जलाशयों और नहरों की समुचित मरम्मत नहीं होगी, तब तक खेतों के अंतिम छोर तक सिंचाई का पानी पहुंचना संभव नहीं है।विधायक ने याचिका के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष के जरिए संबंधित विभाग को अवगत कराया कि खितौली और जगुआ जलाशयों में भारी मात्रा में सिल्ट जमा हो चुकी है, जिससे जल संग्रहण क्षमता लगातार घट रही है। बांध पुराने होने के कारण कटाव और रिसाव की समस्या भी सामने आ रही है। इसके साथ ही नहरें कच्ची और जर्जर हालत में हैं, जिनकी मरम्मत और लाइनिंग न होने से पानी रास्ते में ही व्यर्थ बह जाता है।उन्होंने मांग की कि जलाशयों को मजबूत किया जाए, उनके गेट्स की मरम्मत कराई जाए और नहरों की लाइनिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि हजारों एकड़ भूमि को नियमित सिंचाई सुविधा मिल सके। विधायक का कहना है कि जब जलाशयों में पर्याप्त जल उपलब्ध रहता है, तो रबी सहित अन्य फसलों की सिंचाई बेहतर तरीके से की जा सकती है।संजय पाठक ने जोर देकर कहा कि पानी की बर्बादी रोकना और जलाशयों की सुरक्षा बढ़ाना समय की मांग है। यदि समय रहते आवश्यक सुधार कार्य नहीं किए गए तो किसानों को हर सीजन में नुकसान उठाना पड़ेगा।किसानों की इस महत्वपूर्ण समस्या को विधानसभा में उठाए जाने से क्षेत्र के किसानों में उम्मीद जगी है कि सरकार शीघ्र ही ठोस कदम उठाएगी और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में आवश्यक निर्णय लेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

विधानसभा में गूंजा किसानों का मुद्दा, विधायक संजय पाठक ने उठाई खितौली और जगुआ जलाशयों की मरम्मत की मांग | Khabar Digital | Khabar Digital