बारिश में जेडीए की अतिक्रमण की कार्रवाई पर भड़के विधायक अभिलाष पांडे, सीईओ के रवैये को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

बारिश में जेडीए की अतिक्रमण की कार्रवाई पर भड़के विधायक अभिलाष पांडे, सीईओ के रवैये को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

जबलपुर/खबर डिजिटल/ मनीष तिवारी/ जबलपुर में बारिश के मौसम में जेडीए द्वारा की जा रही अतिक्रमण की कार्रवाई पर विधायक अभिलाष पांडे ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने जेडीए सीईओ के रवैये को अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि बिना पूर्व नोटिस दिए और न्यायालय की समय-सीमा का पालन किए बिना, भारी बारिश में 150 गरीब परिवारों और उनके छोटे बच्चों को बेघर करने का प्रयास पूरी तरह से गलत है। विधायक ने आरोप लगाया कि जेडीए सीईओ खुद जिम्मेदारी से बचते नजर आए और उन्होंने मौके पर एक ऐसे अधिकारी को भेज दिया जिसे कार्रवाई की कोई जानकारी ही नहीं थी, जिसके लिए स्वयं एसडीएम ने भी उस अधिकारी को फटकार लगाई।

​घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे विधायक पांडे ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों एसडीएम, सीएसपी के साथ चर्चा कर मामले में हस्तक्षेप किया। बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया है कि न्यायालय के आदेशों का पालन किया जाएगा, लेकिन प्रभावित परिवारों को बेघर करने के बजाय उन्हें जेडीए के ईडब्ल्यूएस क्वार्टरों में शिफ्ट किया जाएगा, जहां नियमानुसार उनका पंजीकरण व फाइनेंस की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस दौरान विधायक ने केशरवानी समाज की एजुकेशन सोसाइटी को भी उनके मानवीय सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और स्पष्ट चेतावनी दी कि वह जेडीए सीईओ की इस लापरवाही और निंदनीय कार्यप्रणाली की शिकायत उचित मंच पर करेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बारिश में जेडीए की अतिक्रमण की कार्रवाई पर भड़के विधायक अभिलाष पांडे, सीईओ के रवैये को बताया दुर्भाग्यपूर्ण | Khabar Digital | Khabar Digital