Jhabua News: 9 वर्ष बाद गुम हुई बालिका गुजरात से सकुशल बरामद

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Jhabua News: 9 वर्ष बाद गुम हुई बालिका गुजरात से सकुशल बरामद

झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/नाबालिक गुमशुदा बालक-बालिकाओं की पतारसी हेतु पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना राणापुर क्षेत्र के एक 9 वर्ष पुराने प्रकरण (वर्ष 2017) में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। झाबुआ पुलिस ने वर्ष 2017 में राणापुर बस स्टैंड से गुम हुई नाबालिक बालिका को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गुजरात के गोधरा से सकुशल दस्तयाब किया है।बालिका की दस्तयाबी पर पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही थी। उक्त बालिका की दस्तयाबी पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, इंदौर (ग्रामीण रेंज) द्वारा ₹20,000 के इनाम की घोषणा की गई थी।

बालिका के 9 वर्षों बाद सकुशल मिलने से परिजनों में खुशी का माहौल है। परिजनों ने पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए बालिका की सुरक्षित वापसी हेतु पुलिस का आभार व्यक्त किया। प्रकरण की विवेचना अनुविभागीय अधिकार झाबुआ रूपरेखा यादव द्वारा की जा रही है। प्रकरण में उनि विपिन वर्मा, आर. राहुल वरवरनिया, म.आ. संगीता तथा साइबर टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिनके समन्वित प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी।


शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

Jhabua News: 9 वर्ष बाद गुम हुई बालिका गुजरात से सकुशल बरामद | Khabar Digital | Khabar Digital