बच्चों को मिली मुफ्त में साइकिल, मंत्री नागर सिंह चौहान ने की भेंट

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बच्चों को मिली मुफ्त में साइकिल, मंत्री नागर सिंह चौहान ने की भेंट

आलीराजपुर/संजय वाणी/ खबर डिजिटल/ शिक्षा ही जीवन की सच्ची पूंजी है, अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने के लिए आप सभी मेहनत करें, भाजपा सरकार आपकी हर जरूरत का ध्यान रख रही है। पहले के जमाने में कोई सुविधाएं नहीं मिलती थी, स्कूलों की संख्या भी कम थी, उस समय पढ़ने के लिए नदी नाले जंगल सब पार करना पड़ता था। संसाधन भी नहीं थे। अब भाजपा की सरकार ने बच्चों को शिक्षित बनाने का लक्ष्य लेकर हर सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है। गांव-गांव स्कूले बनवाने के साथ ड्रेस, कॉपी किताबें, भोजन के साथ-साथ साइकिल, लैपटॉप, स्कूटी और अनेक सुविधाएं आपको आगे बढ़ाने के लिए दी जा रही हैं। यह बात कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय उमराली में कही।

साइकिलों का किया वितरण
मंत्री नागरसिंह चौहान ने 136 छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया, जिनमें 64 बालक एवं 72 बालिकाएं शामिल थीं। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जाती थी। वहीं सरकार की योजना का लाभ मिलने पर बच्चों के परिजनों ने सरकार और प्रशासन को धन्यवाद दिया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/tribal-unity-mass-movement-scheduled-alirajpur/

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपाल खरत, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रमसिंह भयडिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष नानसिंह रावत, पूर्व महामंत्री नरेंद्र मोरी, सरपंच सिरला दादा, वरिष्ठ नेता मांगीलाल दादा, प्रभारी प्राचार्य केसरसिंह चौहान सहित विद्यालय अधिकारी कर्मचारी, ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जानकारी विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता द्वारा दी गई।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बच्चों को मिली मुफ्त में साइकिल, मंत्री नागर सिंह चौहान ने की भेंट | Khabar Digital | Khabar Digital