मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के दोस्त का खुलासा… 'इनकी आज भी चलती है, उस समय भी चलती थी'

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के दोस्त का खुलासा… 'इनकी आज भी चलती है, उस समय भी चलती थी'

सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ सागर में आज डॉ. हरि सिंह गौर की 156वीं जयंती बड़े आयोजन के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में देशभर से वरिष्ठजनों, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कई दिग्गज रहे उपस्थित
कार्यक्रम में सागर सांसद लता वानखेड़े, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, छात्र, प्राध्यापक और शहरवासी कार्यक्रम में शामिल हुए।

'राजपूत की आज भी चलती है'
न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा का संबोधन – कहा, “गोविंद सिंह राजपूत की फटकी तब भी चलती थी और आज भी चलती है” संबोधन में न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा ने डॉ. गौर के योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. गौर ने शिक्षा के क्षेत्र में जो नींव रखी, वह आज भी पूरे देश का मार्गदर्शन कर रही है। अंत में उन्होंने एक रोचक स्मृति भी साझा की। उन्होंने बताया क “जब हम पढ़ते थे, उस समय गोविंद सिंह राजपूत मेरे सहपाठी थे और तब भी उनकी फटकी चलती थी, और आज कार्यक्रम में आकर लगा कि मंत्री बनने के बाद भी उनकी फटकी आज भी चलती है।” उनके इस हल्के-फुल्के अंदाज वाले बयान पर कार्यक्रम स्थल पर हंसी का माहौल बन गया।

https://twitter.com/i/status/1993677236499890358

डॉ. गौर की विरासत को किया नमन
कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. हरिसिंह गौर को एक महान शिक्षाविद, सामाजिक सुधारक और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में याद किया। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कई सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के दोस्त का खुलासा… 'इनकी आज भी चलती है, उस समय भी चलती थी' | Khabar Digital | Khabar Digital