Minister Gautam Tetwal: मंत्री टेटवाल ने दी शिक्षक को जान से मारने की धमकी!

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

Minister Gautam Tetwal: मंत्री टेटवाल ने दी शिक्षक को जान से मारने की धमकी!

Minister Gautam Tetwal: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से एक विवादित मामला सामने आया है, जिसमें एक शिक्षक ने मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री गौतम टेटवाल पर धमकी देने और जान से मारने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार सारंगपुर क्षेत्र के एक शासकीय विद्यालय में पदस्थ शिक्षक सुभाष शर्मा ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि उन्हें अपनी जान का खतरा है। शिक्षक का कहना है कि उन्होंने मंत्री से जुड़े एक जाति प्रमाण पत्र के मामले में जानकारी जुटाई थी, जिसके बाद से लगातार उनपर दबाव बनाया जाने लगा और उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही है।

शिक्षक ने स्कूल जाना किया बंद

शिक्षक के मुताबिक, उन्हें फोन पर चेतावनी दी गई कि अगर वे इस मामले में आगे बढ़े तो उन्हें झूठे मामलों में फंसाया जा सकता है और जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है। ​शिक्षक ने मिल रही धमकी से डर के साए में स्कूल जाना भी बंद कर दिया है। मामले में शिक्षक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, मुख्य सचिव, डीजीपी और स्थानीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत भेजकर सुरक्षा की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि किसी भी समय उनके साथ अनहोनी हो सकती है।

बताया जा रहा है किे जिस आरोप को लेकर विवाद खड़ा हुआ है, वह मंत्री के जाति प्रमाण पत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि मामले में अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल मामले को जांच में लिया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी