जमुआनी कला में बंद खदान से अवैध खनन का भंडाफोड़, माइनिंग विभाग की दबिश से मचा हड़कंप

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जमुआनी कला में बंद खदान से अवैध खनन का भंडाफोड़, माइनिंग विभाग की दबिश से मचा हड़कंप

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम जमुआनी कला में लंबे समय से संचालित अवैध खनन पर आखिरकार खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा। देर रात हुई इस कार्रवाई में बंद पड़ी खदान में अवैध उत्खनन का खुलासा हुआ, जबकि मौके पर मौजूद पोकलेन मशीन का ऑपरेटर वाहन छोड़कर फरार हो गया।माइनिंग इंस्पेक्टर पवन कुशवाहा के नेतृत्व में पहुंची टीम को मौके पर अवैध खनन के स्पष्ट प्रमाण मिले। विभागीय वाहन पहुंचते ही खनन कार्य में लगे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ऑपरेटर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला, जिसके बाद विभाग ने दूसरी खदान से ऑपरेटर बुलाकर मशीन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित खदान करीब पांच वर्षों से बंद बताई जा रही थी, इसके बावजूद यहां चोरी-छिपे खनिज उत्खनन जारी था। इस खुलासे ने प्रशासनिक निगरानी और स्थानीय संरक्षण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।सूत्रों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच में बड़े नाम सामने आ सकते हैं। विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि किस भूमि पर अवैध उत्खनन हुआ, कितनी मात्रा में खनिज निकाला गया और इस पूरे नेटवर्क में किन लोगों की भूमिका रही।स्थानीय लोगों का कहना है कि जमुआनी कला में लंबे समय से अवैध खनन का खेल चल रहा था, लेकिन कार्रवाई पहली बार हुई है। सत्ता संरक्षण और कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप है, वहीं अब सबकी नजर जांच में होने वाले बड़े खुलासों पर टिकी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

जमुआनी कला में बंद खदान से अवैध खनन का भंडाफोड़, माइनिंग विभाग की दबिश से मचा हड़कंप | Khabar Digital | Khabar Digital