खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-- कटनी–विजयराघवगढ़ मार्ग पर बुधवार को शाम के समय खनिज विभाग ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कन्हवारा की ओर से आ रहे चुरी डस्ट से भरे एक हाइवा वाहन को रोककर जांच शुरू की। वाहन क्रमांक MP21ZD0703 को मौके पर खड़ा करवाकर जिला खनिज अधिकारी रत्नेश दीक्षित के नेतृत्व में दस्तावेजों की जांच की जा रही है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाइवा में निर्धारित क्षमता से अधिक मात्रा में चुरी डस्ट भरे होने की आशंका पर वाहन को रोका गया। इसके बाद चालक से पूछताछ की गई तथा खनिज परिवहन से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन शुरू किया गया।जिला खनिज अधिकारी रत्नेश दीक्षित ने बताया कि हाइवा को जांच के लिए रोका गया है। चालक से पूछताछ जारी है और खनिज से संबंधित सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।खनिज विभाग की इस कार्रवाई से ओवरलोड और नियमों का उल्लंघन कर खनिज परिवहन करने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।
ओवरलोड हाइवा पर खनिज विभाग की कार्रवाई, दस्तावेजों की जांच जारी
Khabar Digital Desk
0 बार पढ़ा गया







