मनरेगा और जल संरक्षण योजनाओं में भारी लापरवाही, जिला पंचायत CEO का फूटा गुस्सा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

मनरेगा और जल संरक्षण योजनाओं में भारी लापरवाही, जिला पंचायत CEO का फूटा गुस्सा

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी-- जिले में मनरेगा, जल गंगा संवर्धन अभियान और वाटरशेड जैसी करोड़ों की योजनाओं की जमीनी हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। विकास कार्यों की सुस्त रफ्तार और अधिकारियों की लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने वर्चुअल समीक्षा बैठक में जमकर नाराजगी जताई।बैठक के दौरान यह साफ हो गया कि कई विकासखंडों में योजनाएं केवल कागजों तक सीमित हैं। निर्माणाधीन और अधूरे कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे, जबकि मजदूरों को रोजगार देने के दावे भी खोखले साबित हो रहे हैं। मानव दिवस सृजन के लक्ष्य पूरे करने में भी कई जनपद पंचायतें पिछड़ती नजर आईं।सबसे ज्यादा फजीहत बड़वारा और रीठी विकासखंड की हुई, जहां “वॉश ऑन व्हील” योजना के तहत स्कूलों की डिमांड पोर्टल पर अपलोड करने में बेहद खराब प्रगति सामने आई। मामले को गंभीर मानते हुए CEO ने दोनों बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।समीक्षा बैठक में CEO ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि शासन की प्राथमिकताओं की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में उतरकर निगरानी करने के निर्देश दिए और कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय सीमा से समझौता नहीं होगा।गौरतलब है कि जिले में जल संरक्षण और रोजगार से जुड़ी योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन कई जगहों पर काम की गति बेहद धीमी है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी योजनाओं को लेकर कितने गंभीर हैं।यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में और भी सख्त कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

मनरेगा और जल संरक्षण योजनाओं में भारी लापरवाही, जिला पंचायत CEO का फूटा गुस्सा | Khabar Digital | Khabar Digital