पथरी का ऑपरेशन बना मौत का कारण? एमजीएम हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

पथरी का ऑपरेशन बना मौत का कारण? एमजीएम हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप

MGM HOSPITAL नेगलीजेंस रिपोर्टर /कटनी शहर के एमजीएम हॉस्पिटल से इलाज में कथित लापरवाही का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। विजयराघवगढ़ निवासी फ़िज़ा परवीन की पथरी के ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।परिजनों का आरोप है कि फ़िज़ा परवीन को पथरी का ऑपरेशन कराने के लिए एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से एक महत्वपूर्ण नस कट गई, जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और आखिरकार उसकी मौत हो गई।मृतका के परिजनों का यह भी आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने कई घंटों तक युवती की मौत की जानकारी उनसे छिपाए रखी। जब वास्तविक स्थिति सामने आई तो अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया और परिजनों ने डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।इस घटना ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि जांच में परिजनों के आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह चिकित्सा लापरवाही का गंभीर मामला साबित हो सकता है। परिजनों ने इस लापरवाही पर हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है

इस मामले मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी सी एम एच राज सिंह का कहना है मामला संज्ञान मे आया है मामले जाँच हेतु टीम गठित की गई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया पुष्टि होने पर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही की जायेगीमुख्य चिकिस्सा स्वास्थ्य अधिकारी कटनी सी एम एच ओ राज सिंह जिला कटनी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

पथरी का ऑपरेशन बना मौत का कारण? एमजीएम हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप | Khabar Digital | Khabar Digital