एमसीयू ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री उमेश उपाध्याय को दी गई श्रद्धांजलि,

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

एमसीयू ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री उमेश उपाध्याय को दी गई श्रद्धांजलि,

भोपाल : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में वरिष्ठ पत्रकार,लेखक एवं विश्वविद्यालय की महापरिषद के सदस्य स्वर्गीय श्री उमेश उपाध्याय को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई । स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कुलगुरु प्रो. डॉ. के.जी. सुरेश ने कहा कि उनके आकस्मिक निधन से वह स्तब्ध हैं । श्री उपाध्याय को अपना अग्रज बताते हुए प्रो. सुरेश ने कहा कि उन्होंने कई मीडिया संस्थाओं में काम किया है और वह उनके संघर्ष के साथी रहे हैं ।


इस अवसर पर कुलगुरु प्रोफेसर सुरेश ने विश्वविद्यालय की नवीन मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग की स्थापना में उनकी भूमिका कि सराहना करते हुए उनकी याद में विभाग के बैठक कक्ष (कांफ्रेंस हॉल)का नाम स्वर्गीय श्री उमेश उपाध्याय के नाम पर करने की घोषणा की। प्रो. सुरेश ने कहा कि व्यक्तिगत संबंध बनाकर रखना उनकी पूंजी थी। उन्होंने विश्वविद्यालय में सक्रियता के साथ विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों में भाग लिया। प्रो.सुरेश ने कहा कि उनके संबंध मालिक और कर्मचारी दोनों के साथ मधुर थे। उन्होंने प्रिन्ट से अपनी पत्रकारिता शुरुआत की लेकिन वे प्रिन्ट तक ही सीमित नहीं रहना चाहते थे।  उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, जनसंपर्क तथा मीडिया प्रबंधन में भी विभिन्न वरिष्ठ पदों पर काम किया।

श्रद्धांजलि सभा में निदेशक प्रोडक्शन डॉ.आशीष जोशी, प्रो. संजय द्विवेदी,  डीन अकादमिक प्रो. डॉ पी. शशिकला, कुलसचिव प्रो. डॉ. अविनाश वाजपेयी, सहायक प्राध्यापक श्री लोकेंद्र सिंह, सहायक कुलसचिव श्री गिरीश जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर विद्यार्थियों और कर्मचारियों द्वारा स्व. श्री उमेश उपाध्याय के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि  दी गई।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

एमसीयू ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री उमेश उपाध्याय को दी गई श्रद्धांजलि, | Khabar Digital | Khabar Digital