जनसुनवाई बनी जनता की आवाज़, महापौर ने सुनीं समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जनसुनवाई बनी जनता की आवाज़, महापौर ने सुनीं समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई आमजन की समस्याओं के समाधान का सशक्त मंच बनकर उभरी। शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने पेयजल, सड़क, स्वच्छता और अतिक्रमण सहित कई जनसमस्याएं महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष रखीं। जनसुनवाई में कई शिकायतों पर मौके पर ही त्वरित कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए।महापौर ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के निर्देश दिए। एक ही मंच पर विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों की मौजूदगी से कई मामलों में तत्काल निर्णय लिए गए, जिससे लोगों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।जनसुनवाई के दौरान कई नागरिकों ने समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तत्काल शुरू होने पर संतोष जताया। महापौर ने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद ही प्रभावी समाधान का आधार है और नगर निगम समयबद्ध निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है।हर मंगलवार आयोजित हो रही यह जनसुनवाई अब शहरवासियों के लिए राहत का माध्यम बनती जा रही है। लंबित प्रकरणों की मॉनिटरिंग और फॉलोअप व्यवस्था से समाधान प्रक्रिया में निरंतरता भी बनी हुई है।महापौर श्रीमती सूरी ने नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी समस्याएं सीधे रखें और इस व्यवस्था का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि आमजन की सहभागिता से ही यह पहल और प्रभावी बनेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी