डिंडौरी में सामूहिक विवाह: एक ही मंडप में 200 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

डिंडौरी में सामूहिक विवाह: एक ही मंडप में 200 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत डिंडौरी के उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान में सोमवार को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जनपद पंचायत डिंडौरी क्षेत्र के 200 वर-वधुओं ने हिन्दू रीति-रिवाज से विवाह के पवित्र बंधन में बंधकर नया जीवन शुरू किया।

समारोह की शुरुआत सुबह से ही उत्साह भरे माहौल में हुई। वधुओं को सज-धजकर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण से मुख्य समारोह स्थल तक लाया गया। वहीं शासकीय माध्यमिक विद्यालय से ढोल-नगाड़ों और गुदुम बाजे की धुन पर बारात निकाली गई। बारात मुख्य मार्ग से होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान पहुंची, जहां सभी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

मुख्य मंडप में धर्मगुरु श्री दान सिंह मरावी, श्री मनोहर सिंह परस्ते और श्री सुशील द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 200 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। हल्दी, भांवर, कन्यादान सहित सभी रस्में पूरे विधि-विधान से निभाई गईं। इस दौरान विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर पारंपरिक विवाह गीत भी गाए, जिससे पूरा माहौल खुशी से झूम उठा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-deposited-amount-in-bank-for-mp-pensioners/

इस ऐतिहासिक समारोह में शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे, डिंडौरी विधायक श्री ओमकार मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते, जनपद अध्यक्ष श्रीमती आशा धुर्वे, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा, एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन, तहसीलदार श्री शशांक शेण्डे, महिला बाल विकास अधिकारी श्री श्याम सिंगौर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
डिंडौरी विधायक श्री ओमकार मरकाम ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा, “विवाह जीवन का पवित्र बंधन है। पति-पत्नी सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाएं और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।” उन्होंने सभी से नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील की।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान है। इससे विवाह का खर्च कम हुआ है और हर परिवार सम्मान के साथ बेटी का विवाह कर पा रहा है।

विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन की शुरुआत सबसे पहले डिंडौरी जिले से ही हुई थी। आज यह योजना पूरे मध्यप्रदेश में अपनाई जा रही है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि हर नवविवाहित बेटी का राशन कार्ड, आधार कार्ड, समग्र आईडी और परिचय पत्र ससुराल में तुरंत बनवाया जाए, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने वर पक्ष से यातायात नियमों का पालन करने और नशे से दूर रहने को भी कहा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-wheat-procurement-centers-cm-mohan-yadav-surprise-inspection/


कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कहा, “मैं आज वधु पक्ष की ओर से इस कार्यक्रम में शामिल हुई हूं।” उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी माता-पिता बहुओं को बेटी के समान समझें। सुख-दुख में उनका साथ दें। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि शासन की योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सभी 200 नवदंपतियों को 49-49 हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाइन भेजी गई। विवाह में शामिल हुए दोनों पक्षों के परिवारजनों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। भोजन के बाद समारोह का समापन हुआ।
यह सामूहिक विवाह समारोह डिंडौरी जिले के लिए मिसाल बन गया है। इससे न केवल गरीब परिवारों को आर्थिक सहारा मिला, बल्कि समाज में दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर भी रोक लगाने में मदद मिल रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

डिंडौरी में सामूहिक विवाह: एक ही मंडप में 200 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ | Khabar Digital | Khabar Digital