केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जाना इंदौर के स्वच्छता और शहरी विकास मॉडल का सफर

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जाना इंदौर के स्वच्छता और शहरी विकास मॉडल का सफर

इंदौर/खबर डिजिटल/भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था, नवाचार आधारित शहरी प्रबंधन और वैश्विक स्तर पर स्थापित हो रहे विकास मॉडल पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव तथा नगर निगम आयुक्त सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रेरणादायी मॉडल किया प्रस्तुत

प्रस्तुतीकरण में इंदौर नगर निगम द्वारा स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, हरित पहल, डिजिटल सेवाओं और जनसहभागिता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को विस्तार से साझा किया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए केवल देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने तक ही अपनी पहचान सीमित नहीं रखी, बल्कि सतत एवं समावेशी शहरी विकास का एक प्रेरणादायी मॉडल भी प्रस्तुत किया है।

अधिकारियों ने दी विभिन्न नवाचारों की जानकारी

अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली, अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रसंस्करण, वेस्ट-टू-वेल्थ परियोजनाओं, जल संरक्षण अभियानों और स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संचालित विभिन्न नवाचारों की जानकारी दी। इसके साथ ही शहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली पहलों तथा आगामी विकास योजनाओं का भी विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।

प्रबंधन के क्षेत्र में आधुनिक प्रयास

केंद्रीय मंत्री ने इंदौर द्वारा स्वच्छता और आधुनिक नगरीय प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इसे देश के अन्य शहरों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी